Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Strange Case In Bihar! Cm Nitish Kumar's Photo On Woman's Voter Id | Madhepura | Bihar News - Amar Ujala Hindi News Live - बिहार में अजब-गजब मामला! महिला की Voter Id पर Cm Nitish Kumar की फोटो | Madhe... Farmers Get Huge Profits From Baby Corn Cultivation Earn Millions Due To Increasing Demand - Amar Ujala Hindi News Live Cm Dhami Held High Level Meeting directs Timely Preparation For One lakh Crore Grounding Ceremony In Rudrapur - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: दिल्ली पुलिस का फर्जी एसआई बनकर युवतियों से करता था दोस्ती MP: कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का ‘विवादित’ बयान! बोले- ‘जो मर्द थे वो जंग में आए और जो… Rewa News: Infection Reached The Brain, Nitin Died Due To Dog Bite - Madhya Pradesh News Bikaner: Country's First Girl's Military School Will Be Built In Jaimalsar At A Cost Of Rs 108 Crore - Bikaner News Anil Vij: पंजाब सरकार का पाकिस्तान से प्रेम, हरियाणा को रख रहा प्यासा, यह देशहित में सही नहीं Himachal Weather 174 Roads 162 Power Transformers Still Disrupted Know Today Update - Amar Ujala Hindi News Live कप्तान गिल ने इस खिलाड़ी पर नहीं दिखाया रहम, कर दिया बाहर; जीत में बना था बड़ा विलेन

14 साल बाद कहां है ‘दिया और बाती हम’ की IPS संध्या बींदणी? कहलाती थीं TV की श्रीदेवी, अब जीती हैं ऐसी लाइफ


Diya Aur Baati hum, Deepika Singh
Image Source : INSTAGRAM
दीपिका सिंह।

टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका सिंह आज भी दर्शकों के दिलों में अपनी पहली भूमिका आईपीएस अधिकारी संध्या राठी के लिए जानी जाती हैं। यह किरदार न केवल लोकप्रिय हुआ, बल्कि कई युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना। पांच साल तक चलने वाला यह शो दीपिका के करियर का मील का पत्थर साबित हुआ। अभिनय करियर के शुरुआती दिनों में दीपिका को तुलना कई लोगों ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से की। लोगों ने कहा कि उनकी झलक श्रीदेवी से मेल खाती है। खुद दीपिका भी यह स्वीकार कर चुकी हैं कि यह तुलना कई बार उनके लिए लाभकारी रही और कुछ अहम भूमिकाएं हासिल करने में मददगार साबित हुई।

सोशल मीडिया से नजदीकी

हाल के वर्षों में दीपिका सिंह टीवी स्क्रीन पर कम दिखाई देती हैं, लेकिन सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर वह काफी सक्रिय हैं। उनके 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनका इंस्टाग्राम फीड शानदार लुक्स, ट्रैवल और डांस वीडियो से भरा हुआ है। दीपिका की रील्स और मजेदार पोस्ट्स को उनके फैन्स से जबरदस्त प्यार मिलता है। साल 2014 में दीपिका ने निर्देशक रोहित राज गोयल से शादी की और बाद में एक बेटे की मां बनीं। अपने निजी जीवन और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने अपनी पहचान बनाए रखी है।

अभिनय के साथ-साथ डांस का भी जुनून

दीपिका सिर्फ एक अच्छी अदाकारा ही नहीं हैं, बल्कि ओडिसी नृत्य में प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर भी हैं। यही वजह है कि उनके सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर पारंपरिक परिधानों में उनका शानदार नृत्य देखने को मिलता है, जो फैन्स को बेहद पसंद आता है। ‘किचन चैंपियन 5’, ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ और ‘कवच: महाशिवरात्रि’ जैसे रिएलिटी शोज में नजर आ चुकी दीपिका इन दिनों ‘मंगल लक्ष्मी’ नामक शो में अभिनय कर रही हैं। उनके इस नए अवतार को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

एक प्रेरणादायक सफर

दीपिका सिंह का सफर एक आदर्श उदाहरण है कि कैसे एक टीवी कलाकार समय के साथ खुद को नए प्लेटफॉर्म्स पर ढाल सकता है। उन्होंने न सिर्फ अभिनय में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी एक प्रभावशाली डिजिटल पर्सनालिटी के रूप में उभरी हैं। अभिनय, नृत्य और आत्म-अभिव्यक्ति का यह संतुलन ही उन्हें खास बनाता है। दीपिका आज भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल करती हैं और यही वजह है कि वह आज भी टीवी इंडस्ट्री की चहेती हस्तियों में शामिल हैं।





Source link

2922930cookie-check14 साल बाद कहां है ‘दिया और बाती हम’ की IPS संध्या बींदणी? कहलाती थीं TV की श्रीदेवी, अब जीती हैं ऐसी लाइफ
Artical

Comments are closed.

Strange Case In Bihar! Cm Nitish Kumar’s Photo On Woman’s Voter Id | Madhepura | Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live – बिहार में अजब-गजब मामला! महिला की Voter Id पर Cm Nitish Kumar की फोटो | Madhepura     |     Farmers Get Huge Profits From Baby Corn Cultivation Earn Millions Due To Increasing Demand – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cm Dhami Held High Level Meeting directs Timely Preparation For One lakh Crore Grounding Ceremony In Rudrapur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दिल्ली पुलिस का फर्जी एसआई बनकर युवतियों से करता था दोस्ती     |     MP: कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का ‘विवादित’ बयान! बोले- ‘जो मर्द थे वो जंग में आए और जो…     |     Rewa News: Infection Reached The Brain, Nitin Died Due To Dog Bite – Madhya Pradesh News     |     Bikaner: Country’s First Girl’s Military School Will Be Built In Jaimalsar At A Cost Of Rs 108 Crore – Bikaner News     |     Anil Vij: पंजाब सरकार का पाकिस्तान से प्रेम, हरियाणा को रख रहा प्यासा, यह देशहित में सही नहीं     |     Himachal Weather 174 Roads 162 Power Transformers Still Disrupted Know Today Update – Amar Ujala Hindi News Live     |     कप्तान गिल ने इस खिलाड़ी पर नहीं दिखाया रहम, कर दिया बाहर; जीत में बना था बड़ा विलेन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088