15 वार्डों में 37 उम्मीदवार मैदान में, इनमें 7 निर्दलीय, 10 वार्डों में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने
नरसिंहपुर: नगरीय निकाय के तहत नगर परिषद तेंदूखेड़ा के सभी 15 वार्डों के लिए कांग्रेस भाजपा और निर्दलीय मिलाकर 37 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 29 पुरुष और 18 महिलाए शामिल हैं।भाजपा कांग्रेस को छोड़ 7 निर्दलीय चुनाव मैदान मेंतेंदूखेड़ा नगर परिषद के 10 वार्डों में जहां बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है, वहीं वार्डों में 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और सबसे ज्यादा विवेकानंद वार्ड में चार प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।तेंदूखेड़ा नगर परिषद में इनके बीच होगा मुकाबलाभगत सिंह वार्ड- कांग्रेस से महेंद्र तिजोरी वाले, भाजपा से संतोष पटेल, निर्दलीय पप्पू काछीनेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड- कांग्रेस से पलक जैन, भाजपा से सरला अग्रवालविवेकानंद वार्ड- कांग्रेस से धर्मेंद्र तिजोरी वाले, भाजपा से रुपम मनकेडी वाले , निर्दलीय नरेंद्र नायक, रेखा राजपूतवीर शिवाजी वार्ड- कांग्रेस से अजय गुप्ता, भाजपा से मनीष चौबेमहाराणा प्रताप वार्ड- कांग्रेस से मालती जाटव, भाजपा से जमना बाई जाटवरानी लक्ष्मीबाई वार्ड- कांग्रेस से सुशीला पाली, भाजपा से अंजना पालीचन्द्रशेखर आजाद वार्ड- कांग्रेस से ओमप्रकाश राय, भाजपा से पुरुषोत्तम पटेलरामप्रसाद बिस्मिल वार्ड- कांग्रेस से नीलू पाली, भाजपा से लक्ष्मी पाली, निर्दलीय शांति बाईबीर सावरकर वार्ड- कांग्रेस से कमलेश पुजारी भाजपा से विष्णु शर्माबालगंगाधर तिलक वार्ड- कांग्रेस से वंदना शर्मा भाजपा से प्रेमबाई सेनडॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड- कांग्रेस से गेंदालाल जाटव, भाजपा से शालिगराम पांडोरिया, निर्दलीय तेजराम जाटवपं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड – कांग्रेस से पूनम कुशवाहा, भाजपा से किरण कुशवाहासरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड – कांग्रेस से मधु परसोईया, भाजपा से हेमलता पटेलडेलनशाह वार्ड – कांग्रेस से बाबूलाल ठाकुर, भाजपा से गुड्डू ठाकुरमहात्मा गांधी वार्ड- कांग्रेस से देवी सिंह कुशवाहा, भाजपा से पूरन कुशवाहा, निर्दलीय राकेश पटेल

Comments are closed.