Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Woman Brutally Beaten Up Over Land Dispute In Akkasar Village, Attacked With Je And Spade - Amar Ujala Hindi News Live Minjar Mela 2025 Special And Common People Sit Together And Watch Minjar Mela Special Tradition - Amar Ujala Hindi News Live इंग्लैंड छोड़कर वापस भारत लौटा ये तेज गेंदबाज, बढ़ी टीम की मुश्किलें Transfer News : राज्य शासन ने IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी 'तेरे नाम' की पागल भिखारन याद है? मिट्टी में सनी ये एक्ट्रेस अब लगती है ऐसी, करने लगी ये काम फोन है या पावरहाउस? 28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत 'प्याज का सिरका' खाने में जोड़ता है एक्स फैक्टर, रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर ही बनाएं ये रेसिपी, झटपट नोट कर लें विधि Gold Price Today: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी तेज गिरावट- चेक करें आज के ताजा भाव J-K LG Manoj Sinha on Op Mahadev 'Nazi Germany': Mahua Moitra hits out at BJP over Gurugram migrant verification drive | India News

15 अक्टूबर को होगी जांच, 17 तक ले सकते हैं वापस; स्टेडियम में होगी मतगणना

हिसार: आदमपुर उप चुनाव में पर्यवेक्षक मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए।हरियाणा में हिसार के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए तथा 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र की दोहरी प्रति जमा करवाई है। इनमें से 9 निर्दलीय उम्मीदवार है। आदमपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस से जय प्रकाश तथा विकास सहारण।रि-पब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया से नरेश कुमार सोढी, जनता ब्रिगेड पार्टी से नरेश कुमार, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से गुलाब सिंह नरवाल, राष्ट्रीय लोकसभा पार्टी से सुरजभान, इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) से राजेश गोदारा तथा कुरड़ा राम, लिबरल सोशलिस्ट पार्टी से मनी राम, निर्दलीय उम्मीदवारों में जंगबीर सिंह, जयप्रकाश, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, वीरभान, रामनाथ, मनी राम, राजेश तथा सीता राम ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।उन्होंने बताया कि 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र की दोहरी प्रति जमा करवाई है, जिनमें आम आदमी पार्टी से सतेंद्र सिंह सेक्टर-14 पी हिसार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से जय प्रकाश तथा निर्दलीय उम्मीदवार सतेंद्र गांव आदमपुर शामिल हैं।15 अक्टूबर को होगी नामांकन की जांचनिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। आदमपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 3 नवंबर को होने वाले उप-चुनाव के लिए प्रातः: 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदाता अपने वोट डाल सकेंगे। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को मतों की गणना की जाएगी। उप-चुनाव से संबंधित चुनाव प्रक्रिया 8 नवंबर 2022 तक संपन्न करवा ली जाएगी।महावीर स्टेडियम में होगी मतगणनाआदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना का कार्य स्थानीय महावीर स्टेडियम में किया जाएगा। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने चुनाव पर्यवेक्षक एम. मुथु कुमार (आईएएस) तथा सुनील भास्कर (आईपीएस) के साथ मतगणना स्थल का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। चुनाव ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों को महावीर स्टेडियम में बनाए जाने वाले मतगणना केंद्र के बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षाबलों की भी तैनाती की जाएगी।

819280cookie-check15 अक्टूबर को होगी जांच, 17 तक ले सकते हैं वापस; स्टेडियम में होगी मतगणना
Artical

Comments are closed.

Woman Brutally Beaten Up Over Land Dispute In Akkasar Village, Attacked With Je And Spade – Amar Ujala Hindi News Live     |     Minjar Mela 2025 Special And Common People Sit Together And Watch Minjar Mela Special Tradition – Amar Ujala Hindi News Live     |     इंग्लैंड छोड़कर वापस भारत लौटा ये तेज गेंदबाज, बढ़ी टीम की मुश्किलें     |     Transfer News : राज्य शासन ने IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी     |     ‘तेरे नाम’ की पागल भिखारन याद है? मिट्टी में सनी ये एक्ट्रेस अब लगती है ऐसी, करने लगी ये काम     |     फोन है या पावरहाउस? 28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत     |     ‘प्याज का सिरका’ खाने में जोड़ता है एक्स फैक्टर, रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर ही बनाएं ये रेसिपी, झटपट नोट कर लें विधि     |     Gold Price Today: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी तेज गिरावट- चेक करें आज के ताजा भाव     |     J-K LG Manoj Sinha on Op Mahadev     |     ‘Nazi Germany’: Mahua Moitra hits out at BJP over Gurugram migrant verification drive | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088