Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

15 करोड़ी फिल्म ने दनादन छापे नोट, बिना हीरो के कमा डाले 900 करोड़, आज सुपरहिट हीरोइन का चेहरा देखना भी नसीब नहीं


Secret Superstar, Zaira Wasim
Image Source : INSTAGRAM
एक्ट्रेस ने छोड़ी एक्टिंग।

बॉलीवुड में ऐसी कम ही फिल्में रही हैं, जिन्हें वैश्विक स्तर पर सफलता मिली है। कई फिल्में न सिर्फ क्रिटिक द्वारा सराही गई, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तगड़ी कमाई की। ऐसी ज्यादातर फिल्मों का बजट काफी कम रहा। इन फिल्मों की कहानियों ने लोगों का दिल जीता और दिगाम में घर कर गईं। आज ऐसी ही एक फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस फिल्म को मामुली से बजट में तैयार किया गया। फिल्म में किसी भी बड़े सितारे को कास्ट नहीं किया गया। इसके बावजूद ये फिल्म वो कर दिखाई जो कई मल्टी स्टारर, सुपरस्टार वाली बड़े बजट की फिल्में नहीं कर पातीं। इस फिल्म को असल सफलता भारत नहीं बल्कि विदेशी सरजमी पर मिली। 

फिल्म ने की तगड़ी कमाई

15 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 912 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की। इस फिल्म की लीड हीरोइन एक चाइल्ड एक्ट्रेस थी। अपने करियर में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर ये सबसे सफल एक्ट्रेस बन गई थीं। बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में इन्होंने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी बड़ी एक्ट्रेसेज को भी पीछे छोड़ दिया था। क्या अब आप समझ पाए कि आखिर हम किस हसीना के बारे में बात कर रहे हैं। अगर अब भी आप नहीं समझे हैं तो आपको बड़ा हिंट देते हैं। लगातार सफल फिल्में दे रही इस एक्ट्रेस ने अचानक ही एक दिल बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर दिया। वो हमेशा के लिए धर्म की राह पर निकल पड़ी। जी हां, अब आप शायद वहां तक पहुंच गए हैं जहां हम आपको पहुंचाना चाहते थे। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जायरा वसीम हैं। रही बात फिल्म की तो ये 2017 में रिलीज हुई ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ है। 

फिल्म में थी शानदार कास्ट

फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में जायरा वसीम जब नजर आई तो वो सिर्फ 16 साल की थीं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आमिर खान और किरण राव ने प्रोड्यूस किया था। इसमें मेहर विज और राज अर्जुन भी एक्टिंग करते नजर आए थे। सपोर्टिंग किरदार में दोनों को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में आमिर का भी एक कैमियो रोल था। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ होता है और इस्लाम की बंदिशों के चलते वो अपने टैलेंट को निखारने और एक मंच पर लाने से डरती हैं।

zaira wasim

Image Source : INSTAGRAM

जायरा वसीम।

ऐसी थी कहानी

धर्म, पारिवारिक दबाव और व्यक्तिगत समस्याओं के चलते वो अपनी पहचान छिपाकर बुर्का पहनकर YouTube पर अपने म्यूजिक के वीडियो अपलोड करती है, जिसके बाद उसके हुनर को पहचान मिलती हैं और उसकी मां उसके सपनों को पंख देने में मदद करती गै। फिल्म में उसके संघर्षों को खूबसूरती से दर्शाया गया है और यही वजह है कि फिल्म को दर्शकों से अपार प्यार मिला, जिससे यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई। गौर करने वाली बात ये है कि जिस मुद्दे को इस फिल्म में पुरजोर तरीके से जायरा वसीम ने दिखाया बाद उसी के आगे निजी जीवन में घुटने टेक दिए। धर्म ही उनके अभिनय करियर का आड़े आया और वो शोबिज की दुनिया छोड़ हमेशा के लिए अलग राह पर निकल पड़ीं। 

जायरा का फिल्मी सफर

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की सफलता के बाद जायरा वसीम प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई दी थीं। ये फिल्म रिलीज होती उससे पहले ही जायरा ने अपने धर्म इस्लाम का पालन करने के लिए अभिनय छोड़ने का फैसला कर लिया। 2016 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा ने तीन फिल्में करने के बाद ही एक्टिंग को अलविदा कह दिया। मूल रूप से कश्मीर की रहने वाली जायरा का फिल्मी सफर काफी छोटा रहा। अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर तो मौजूद हैं, लेकिन वो सिर्फ इस्लाम के बारे में बात करती हैं। उन्होंने अपनी सभी तस्वीरें भी सोशल मीडिया से हटा दी हैं। आज ये आलम है कि लोग उनकी एक तस्वीर देखने के लिए भी तरसते हैं।

Latest Bollywood News





Source link

2616960cookie-check15 करोड़ी फिल्म ने दनादन छापे नोट, बिना हीरो के कमा डाले 900 करोड़, आज सुपरहिट हीरोइन का चेहरा देखना भी नसीब नहीं
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

BJP slams ‘political drama by DMK’ | India News     |     Bihar Police : Engineering Student Commits Suicide Case Students Create Ruckus Shivhar Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Son Also Died Due To The Shock Of Father’s Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     Congress Called Three Years Of Dhami Government Disappointing Congress Press Conference Dehradun Harish Rawat – Amar Ujala Hindi News Live     |     Khargone: नर्मदा किनारे की शासकीय जमीनों पर JCB से हो रहा कब्जा, फसल बोकर करवा रहे तहसील से दंड     |     Sirohi News: दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारा चाकू, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर     |     Shimla News 84-year-old Woman Gets Bail After 4 Months In Chitta Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     KKR vs RCB: विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान के अंदर पहुंचा फैन, जाकर लेट गया उनके आगे, देखें VIDEO     |     ‘I had a dream’: Education a casualty as camp kids stare at uncertainty | India News     |     Bihar News : Rjd Welcome Cm Nitish Kumar Iftar Party Boycott By Muslim Organizations Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088