15 मई से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, शुक्र के घर में होगी सूर्य की एंट्री, भाग्य देगा साथ, बरसेगा पैसा, खुलेंगे सफलता के द्वार
सूर्य को ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। सभी जीव-जंतु इनपर निर्भर हैं। सूर्यदेव (Surya Gochar 2025) को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष स्थान दिया गया है। इन्हें सभी ग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। कुंडली में इसकी मजबूत स्थिति किसी भी व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचा सकती है। हर क्षेत्र में फायदा ही फायदा करवाती है। पिता और पुत्र के संबंध अच्छे होते हैं।
सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरे राशि में प्रवेश करने के लिए 30 दिन का समय लेते हैं। 15 मई सूर्य शुक्र (Shukra) की राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। दोनों को एक दूसरे का शत्रु माना जाता है। दुश्मन के घर में ग्रहों के राज्य के प्रवेश से सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित होगा। किसी के लिए यह लाभकारी तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। कुछ लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा साथ? आइए जानें किन लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा?
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में भी मुनाफा होगा। निवेश के लिए यह समय शुभ साबित होगा। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। सेहत को भी फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई भी नया कार्य या योजना शुरू करने के लिए यह समय शुभ है।
मेष राशि (Mesh Rashi)
सूर्य का यह गोचर मेष राशि के जातकों को धनवान बनने वाला है। घर और समृद्धि में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आप अपने पैशन को प्रोफेशन बना सकते हैं और इसे अच्छी कमाई कर सकते हैं। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। छात्रों को भी इस दौरान लाभ होगा। कारोबार में भी फायदा होगा।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सूर्य के इस गोचर से सिंह राशि के जातकों की इच्छाएं पूरी करने होगी। धन और संपत्ति में वृद्धि होगी। करियर में भी फायदा होगा। बेरोजगारी दूर होगी। पदोन्नति और वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। आपको मेहनत का फल मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी दौरान लाभ होने वाला है।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)
