Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
धोनी का रिकॉर्ड चकनाचूर, ऋषभ पंत ने इंग्लैंड की धरती पर रच दिया इतिहास 'ये रिश्ता क्या' एक्ट्रेस पति से हुईं अलग, मशहूर टीवी कपल का हुआ तलाक, बोलीं- 'दुआ करूंगी...' Women Running Toilet Clinics In Bishanpur Baghnagari Village Of Muzaffarpur District In Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Varanasi News Today New Incharges At Nine Police Posts Hearing In Abbas Ansari Case On 24 June - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: भारत की धरती पर कदम रखते ही कहा, भारत माता की जय Shahdol News: घर के हिस्से को लेकर भाई-भाई में खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई को घोंपा चाकू, हालत गंभीर Former Mla Kavarlal Meena's Health Deteriorated, Admitted To Hospital - Amar Ujala Hindi News Live French literature influences writers and politicians in Kerala: Tharoor | India News IND vs ENG: 8 साल बाद वापसी पर फेल हुए करुण नायर, सिर्फ 4 गेंद खेल पाए 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका! मोहनलाल ने धांसू वीडियो किया शेयर, सुपरस्टार का लुक आया सामने

15 हजार SHGs की महिला सदस्यों की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम

भोपाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहली बार भोपाल में महिला स्व सहायता समूह के सम्मलेन में शामिल होंगी। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में प्रदेश की लगभग 15 हजार समूह की सदस्य महिलाएं शामिल होंगी। राष्ट्रपति काे महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं चंदेरी और महेश्वर की साड़ियां भेंट करेंगी। इस सम्मेलन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भोपाल जिले के प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल एवं महापौर भोपाल मालती राय सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।11:30 बजे होगा कार्यक्रमराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भोपाल आई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महिला स्व-सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी।समूह की दो महिलाएं राष्ट्रपति को सुनाएंगी सफलता की कहानीराष्ट्रपति के सामने मंच पर दो समूह की महिला सदस्य कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव साझा कर ये बतायेंगी कि समूह के सहारे से किस तरह उनके जीवन में तरक्की की राह बनती गई और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। समूह सदस्यों द्वारा बनाई गई बस्तुएं राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप भेंट की जायेंगी।12 डॉक्टर और 14 एंबुलेंस राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए तैनातराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए ​​​​​स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। राष्ट्रपति और उनके स्टाफ में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए 12-12 डॉक्टरों की टीम तैयार की गई है। 14 एंबुलेंस भी हमेशा कारकेड में मौजूद रहेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रत्येक टीम में विशेषज्ञों के साथ नर्सिंग स्टाफ शामिल है। एक टीम हर समय राष्ट्रपति के साथ रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर भी विशेषज्ञों की टीमों को पहले से मौजूद रहने को कहा गया है। राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए कोरोना सर्टिफिकेट जरूरी किया गया है। वहीं राष्ट्रपति से मिलने से पहले भी प्रत्येक व्यक्ति की कोरोरना सहित अन्य सामान्य जांच की जाएगी।एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी रहेगी मौजूदराष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए अनुभवी डॉक्टरों की 12 टीमें उनके आगमन से प्रस्थान तक तैनात की गई है। साथ ही चिकित्सा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का विभागीय आदेश जारी किया गया है। रक्त यूनिट रहेगी साथ जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति के लिए तैनात 14 एंबुलेंस में से 10 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस है। यानि इनमें वेंटीलेटर सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा उपकरण होते हैं। यही नहीं जरूरत पड़ने पर इन एंबुलेंस में इंमरजेंसी में माइनर आॅपरेशन भी किया जा सकता है। यही नहीं एक एंबुलेंस को ब्लड स्टोरेज यूनिट के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप वाले रक्त की चार यूनिट हमेशा उपलब्ध रहेगी। मेडिकल कॉलेजों में विशेष वार्ड आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स सहित हमीदिया और बीएमएचआरसी में भी विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं। अन्य मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में भी बेड आरक्षित किए गए हैं।

895830cookie-check15 हजार SHGs की महिला सदस्यों की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम
Artical

Comments are closed.

धोनी का रिकॉर्ड चकनाचूर, ऋषभ पंत ने इंग्लैंड की धरती पर रच दिया इतिहास     |     ‘ये रिश्ता क्या’ एक्ट्रेस पति से हुईं अलग, मशहूर टीवी कपल का हुआ तलाक, बोलीं- ‘दुआ करूंगी…’     |     Women Running Toilet Clinics In Bishanpur Baghnagari Village Of Muzaffarpur District In Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Varanasi News Today New Incharges At Nine Police Posts Hearing In Abbas Ansari Case On 24 June – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: भारत की धरती पर कदम रखते ही कहा, भारत माता की जय     |     Shahdol News: घर के हिस्से को लेकर भाई-भाई में खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई को घोंपा चाकू, हालत गंभीर     |     Former Mla Kavarlal Meena’s Health Deteriorated, Admitted To Hospital – Amar Ujala Hindi News Live     |     French literature influences writers and politicians in Kerala: Tharoor | India News     |     IND vs ENG: 8 साल बाद वापसी पर फेल हुए करुण नायर, सिर्फ 4 गेंद खेल पाए     |     ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका! मोहनलाल ने धांसू वीडियो किया शेयर, सुपरस्टार का लुक आया सामने     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088