50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

16 साल की लड़की से बस में 3 लोगों ने किया दुष्कर्म

बेतिया में 16 साल की लड़की के साथ बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 3 लोगों ने मिलकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस अभिरक्षा के उसका इलाज चल रहा है। घटना बेतिया बस स्टैंड से 100 मीटर दूर की है। मंगलवार दोपहर मोतिहारी से बेतिया (चनपटिया) लौट रही थी। इसी दौरान बस के कंडक्टर ने उसे नशा देकर बेहोश कर दिया। पीड़िता ने बताया कि देर शाम बेतिया बस स्टैंड आने के बाद बस से सारे यात्री उतर गए। ड्राइवर गाड़ी लेकर स्टैंड से करीब 100 मीटर दूर गया और सुनसान जगह पर बस रोक दी।

इसके बाद ड्राइवर, खलासी समेत 3 लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। जब वह बेहोश हो गई तो तीनों बस छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस की गश्ती गाड़ी रास्ते से गुजर रही थी। शक होने पर पुलिस ने बस की तलाशी ली तो लड़की को गंभीर हालत में पाया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले गए। होश में आने के बाद लड़की ने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे बस में ही नशा देकर बस के ड्राइवर, खलासी तथा अन्य लोगों ने दुष्कर्म काम किया है। मामले में बेतिया सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लड़की का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने रात में छापेमारी कर आरोपी ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

562230cookie-check16 साल की लड़की से बस में 3 लोगों ने किया दुष्कर्म
Artical

Comments are closed.

Shuklaganj: Rare African Vulture Injured By A Kite String, Sent To Kanpur Zoo – Amar Ujala Hindi News Live     |     Satna: शादी समारोह से 6 साल की बच्ची को अगवा कर ले गया बदमाश, पुलिस का दबाव बढ़ने पर छोड़कर भागा     |     Rajasthan Politics Madan Dilawar Takes Dig At Tikaram Julie – Amar Ujala Hindi News Live     |     Thieves Set Fire To House In Charkhi Dadri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News Ambuja Cement Company Fined Rs 6.60 Lakh For Spreading Pollution – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारत ने धमाकेदार अंदाज में इंग्लैंड को चटाई धूल, इस खिलाड़ी के दम पर जीती दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी     |     Budget 2025: रेलवे के लिए 15-20% आवंटन बढ़ा सकती है सरकार, केंद्र में रहेंगे ये प्रोजेक्ट्स     |     बरनाला में स्कॉर्पियो ने मासूम को कुचला     |     Chalapati who carried Rs 1 crore bounty was mentor to dreaded killer Hidma     |     Bihar News : Two People Died During Hospital Wall Collapses Gopalganj Bihar Police Accident News – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088