Surya Rashi Parivartan 2024: ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष में सूर्य का चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करना कुछ मेष व सिंह समेत कई राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। जिस दिन सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा, उस दिन कर्क संक्रांति मनाई जाएगी। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य की कृपा से जातक को धन, मान-सम्मान, तरक्की व सफलता प्राप्त होगी। जानें 16 जुलाई से किन राशि वालों के जीवन में होगा सुधार-
मेष राशि- सूर्य का गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होगा। ऐसे में सूर्य का गोचर आपकी प्रोफेशनल लाइफ या करियर के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको नौकरी पेशा में काफी संतुष्टि रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको करियर में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। इस अवधि में आप धन कमाने में सफल होंगे। धन का संचय करने में भी सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा में जा सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होगा। सूर्य गोचर से आपको करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप अपने कार्यों में सफलता पाएंगे। व्यापारियों के लिए यह अवधि मुनाफे वाली रहने वाली है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर आपको धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता हासिल करेंगे। करियर के मोर्चे पर भी आपके लिए यह अवधि लाभकारी रहने वाली है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सकारात्मक परिणाम दिलाएगा। इस दौरान आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको खर्चों में कमी आएगी और आप धन संचय करने में सफल रहेंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.