- Transit Sun Horoscope Surya Rashifal : सूर्य का गोचर 12 राशियों पर नेगेटिव-पॉजिटिव इम्पैक्ट डालेगा। सूर्य का ये राशि परिवर्तन चंद्रमा की राशि में होगा, जिससे कुछ राशियों पर धन-वर्षा हो सकती है।
Transit Sun Horoscope Surya Rashifal
Transit Sun Horoscope Surya Rashifal : आज से 2 दिन बाद सूर्य अपनी चाल पलटने वाले हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर 12 राशियों पर नेगेटिव-पॉजिटिव इम्पैक्ट डालेगा। सूर्य का ये राशि परिवर्तन चंद्रमा की राशि में होने जा रहा है। कर्क राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही सूर्य की युति शुक्र और बुध ग्रह के साथ होगी, जिससे कुछ राजयोग बनी बनेंगे। कर्क राशि में 15 अगस्त तक विराजेंगे। आइए जानते हैं कर्क गोचर से सूर्य की शुभ दृष्टि अगले 1 महीने तक किन राशियों पर रहेगी-
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा। यह समय निवेश करने के लिए शुभ माना जा रहा है। अपनी मां के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। बिजनेस में प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए बनाई गई स्ट्रेटजी रंग लाएगी। कोई बड़ी बीमारी नुकसान नहीं पहुंचाएगी। वहीं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। पढ़ाई में मन लगेगा। वहीं, तनाव की स्थिति में अपनी बहन-भाई के साथ वक्त बिताएं।
वृश्चिक राशि
सूर्य का कर्क राशि में गोचर करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। करियर के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रॉफिट या कोई अच्छी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनहेल्दी चीजों के सेवन से बचें। छोटी-मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं, आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।
मीन राशि
सूर्य का कर्क राशि में राशि परिवर्तन मीन राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है लेकिन फालतू खर्चों से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है, जिससे छुटकारा पाने के लिए दोस्तों की सलाह ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.