16 मई तक इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा, शुक्र करेंगे शनि के नक्षत्र में भ्रमण, किस्मत देगी साथ, मिलेगी सफलता, बनेंगे बिगड़े काम
ज्योतिष शास्त्र के दौरान उसके मुताबिक आकाश मंडल में कुल 27 नक्षत्र हैं। सभी ग्रहों को किसी न किसी नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है। समय-समय पर सभी ग्रह अपनी चाल बदलते हैं। नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। 26 अप्रैल को शुक्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर (Shukra Gochar 2025) करने जा रहे हैं। यहां 16 मई 2025 तक संचरण करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी कर्म फल दाता शनि है। वहीं इसका संबंध मीन राशि से है।
शुक्र के इस चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए और अशुभ साबित होगा। कुछ राशियों के लिए ये 20 दिन वरदान से कम नहीं रहेंगे। इस दौरान उन्हें खूब लाभ होगा। उनके लिए उनके लिए सफलता और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानें प्रेम, सुंदरता और संपत्ति के कारक किन राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे?
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर वरदान के समान होगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। पढ़ाई में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कारोबार में खूब मुनाफा होने वाला है। मानसिक तनाव दूर होगा। जीवन में खुशहाली आएगी।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। बिगड़े काम भी बनेंगे। धन और समृद्धि में वृद्धि होने वाली है। लग्जरी आइटम्स की खरीदारी हो सकती है। भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों का निपटना होगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। सफलता के द्वार खुलने वाले हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इनकम में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कला, राजनीतिक और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। बिजनेसमैन को भी फायदा होगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल होंगे।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Comments are closed.