16 मई तक सतर्क रहें इन 3 राशियों के लोग, शुक्र करेंगे शनि के नक्षत्र में भ्रमण, जीवन में मचेगी उथल-पुथल, होगा नुकसान
दैत्यों के गुरु शुक्र (Shukra Gochar 2025) व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुंडली में इनकी कमजोर स्थिति के कारण व्यक्ति को सौंदर्य, प्रेम, धन, वैवाहिक जीवन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। धन हानि के योग बनते हैं। सेहत को भी इस दौरान नुकसान पहुंचता है।
शुक्र समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं। 26 अप्रैल को ही शनि देव के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में प्रवेश कर चुके हैं। यहां 16 मई तक विराजमान रहेंगे। कई राशियों के लिए ये 21 दिन मुश्किलों से भरा होने वाला है। उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सतर्क रहने की जरूरत ह। आइए जानें शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का बुरा प्रभाव किन लोगों पर पड़ेगा?
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र गोचर परेशानियां बढ़ा सकता है। पति पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। रिश्ते बिगड़ सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी यह समय मुश्किलों से भरा होगा। एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें। कारोबार से जुड़े लोगों को भी नुकसान हो सकता है। धन खर्च बढ़ेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की यह चाल अनुकूल नहीं रहेगी। भौतिक सुख -सुविधाओं में कमी आ सकती है। पैसों की तंगी हो सकती है। कारोबार में भारी नुकसान हो सकता है। इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक तनाव होने की संभावनाएं हैं। परिवार के सदस्य को सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
शुक्र की यह चाल मिथुन राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल नहीं रहेगी। करियर में कई बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। प्रमोशन रुक सकता है। वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में शत्रु पक्ष मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिलेगा। इनकम में भी कमी देखने को मिल सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)
