17 जून को होगी सागर निगम पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, नगरीय प्रशासन मंत्री पहुंचे विधायक के घर
सागर: सागर में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा महापौर प्रत्याशी घोषित होने के बाद निगम के सभी 48 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने का लोगों को इंतजार है। बुधवार को सागर भाजपा कार्यालय में संभागीय चयन समिति की बैठक रखी गई। बैठक के बाद पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की सभी को उम्मीद थी।लेकिन कुछ वार्डों में प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। समिति नामों पर मंथन कर रही है। जिस कारण बुधवार को पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा टाल दी गई। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 17 जून दोपहर 12 बजे तक नगर निगम पार्षद प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी की जाएगी। समिति ने तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम मांगे हैं। नामों पर मंथन किया जा रहा है। बैठक में मंत्री गोपाल भार्गव, मंत्री गोविंद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया समेत अन्य मौजूद थे।कार्यालय पहुंचे पार्षद के दावेदार, मंत्री से मिलेसंभागीय चयन समिति की बैठक की खबर मिलते ही भाजपा कार्यालय में पार्षद टिकट के लिए दावेदारी कर रहे कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच गए। यहां कुछ कार्यकर्ताओं ने मंत्री सिंह से मुलाकात की और वार्ड से पार्षद का टिकट दिए जाने की बात रखी। बाघराज वार्ड से मीना पति पवन ने अपनी दावेदारी जताई है। उनका कहना है कि पिछले चुनाव में टिकट नहीं दिया। सालों से जनता की सेवा कर रहे हैं।विधायक जैन के घर पहुंचे मंत्री सिंहबैठक खत्म होने के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह सीधे सागर विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर पर पहुंचे। जहां विधायक जैन से चर्चा की। विधायक जैन के संतुष्ट होने के सवाल पर मंत्री सिंह ने कहा कि विधायक जैन चुनाव प्रचार में लगे हैं। वे ही पूरी कमान संभाल रहे हैं। चुनाव का पूरा काम विधायक ही देंखे।

Comments are closed.