Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, अब आधार से जुड़ेगा वोटर आईडी कार्ड, फर्जी वोट पर लगेगी लगाम, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया 'A PM who can hug both Putin and Zelenskyy': Tharoor admits ‘egg on face’ moment on opposing India's Russia-Ukraine stance | India News Khelo India Youth Games 2025: Sports Department Officials Took Stock Of Preparations In Begusarai - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: तेजस ट्रेन से उड़ीसा से सूटकेस में गांजा लाया तस्कर सप्लायर संग गिरफ्तार हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी कार, दंपती और बेटा घायल Mp News Boat Sank In Mata Tila Dam Near Shutharia Temple On Shivpuri-lalitpur Border 14 People Were On Board - Amar Ujala Hindi News Live Case Of Farming On 500 Bighas By Making Illegal Connection To Government Pipeline - Nagaur News Himachal Assembly Session: मुकेश अग्निहोत्री बोले- पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को स्वीकृत नहीं हुई कोई राशि आस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी मूल के इस क्रिकेटर की हुई मौत, फील्डिंग के दौरान हुआ ये हादसा फूट-फूटकर रोईं दीपिका कक्कड़, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में हुआ ऐसा हाल, अब शो में कभी नहीं दिखेंगी एक्ट्रेस

19 मार्च को CBSE कक्षा 12वीं इकोनॉमिक्स बोर्ड परीक्षा, ऐसे लिखें पेपर, फॉलो करें ये 11 टिप्स, अंतिम समय में करें ये काम

Board Exam Tips

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेगी। 19 मार्च को अर्थशास्त्र (Economics) विषय का एग्जाम होगा। कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए यह सब्जेक्ट बहुत महत्वपूर्ण होता है। कुछ छात्र तो इसे वैकल्पिक विषय के रूप में भी चुनते हैं।

इकोनॉमिक्स एग्जाम में अधिक समय बाकी नहीं है। कई छात्रों को यह समझ नहीं आता है कि अंतिम समय में क्या करें और उत्तरपुस्तिका में आंसर-की कैसे लिखें। परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए आन्सर राइटिंग स्किल जरूरी होता है। यदि सही तरीके से उत्तर न लिखा जाए तो अंक भी प्रभावित होते हैं। यहाँ कुछ टिप्स बताए हैं, जिनकी मदद से छात्र अर्थशास्त्र के विषय में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

इकोनॉमिक्स विषय का पैटर्न

किसी भी परीक्षा में अच्छा स्कोर लाने के लिए मार्किंग स्कीम और परीक्षा पैटर्न का समझना बहुत जरूरी होता है। प्रश्न पत्र में दो सेक्शन होते हैं। सेक्शन ए में मैक्रो इकोनॉमिक्स और सेक्शन बी में इंडियन इकॉनोमी डेवलपमेंट होता है। अधिकतम अंक 80 और परीक्षा की अवधि 3 घंटे होती है। कुल 43 प्रश्न होते हैं। 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। वहीं 3 अंक वाले 4 और 4 अंक के 6 शॉर्ट आन्सर क्वेशन प्रश्न पत्र में शामिल होते हैं। 4 लंबे उत्तर प्रश्न होते हैं, प्रत्येक प्रश्न 6 अंक का होता है।

उत्तर लिखते समय फॉलो करें ये टिप्स 

  • उन प्रश्नों का उत्तर पहले लिखें, जिन्हें लेकर आप कॉन्फिडेंट हैं।
  • MCQ प्रश्नों को पहले सॉल्व कर सकते हैं।
  • प्रश्न संख्या का ख्याल रखें। गलत नंबर डालने से अंक कट सकते हैं।
  • उत्तर को प्रभावशाली बनाने के लिए डायग्राम और ग्राफ का इस्तेमाल करें। मैक्रोइकोनॉमिक्स के लिए यह ट्रिक काम का साबित हो सकता है।
  • ध्यान रखें कि आपका उत्तर सिम्पल और टू-द प्वाइंट। ऐसी कोई चीज न लिखें, जो जरूरी नहीं है।
  • कोशिश करें कि आप उत्तर लिखते समय कम गलतियाँ करें। पेपर को साफ-सुथरा रखें।
  • कोई भी नया उत्तर लिखने से पहले स्पेस जरूर छोड़ें।
  • रफ वर्क के लिए मार्जिन बनाएं।
  • किसी भी प्रश्न का उत्तर लिखने से पहले अच्छे से पढ़ें।
  • परीक्षा के दौराब टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी होता है। इसलिए प्रत्येक सेक्शन के लिए समय निर्धारित करें। 20 मिनट में बहुविकल्पीय और नयूमेरिकल प्रश्नों को पूरा करें। शॉर्ट आन्सर के लिए 30-40 मिनट का समय काफी होगा। लंबे उत्तरों के लिए 50 मिनट से 1 घंटे तक का समय लग सकता है। 15-20 मिनट रीविजन के लिए निकालें।
  • सब्जेक्टिव प्रश्नों के लिए उत्तर लिखते समय इन्ट्रोडक्शन जरूर लिखें। फिर प्वाइंट्स में उत्तर लिखें। जरूरी कीवर्ड को हाईलाइट/अंडरलाइन जरूर करें। अंक में निष्कर्ष (Conclusion) लिखना न भूलें।

अंतिम समय में जरूर करें ये काम 

  • पूरे सिलेबस को चेक करें। कोई भी नया टॉपिक शुरू न करें।
  • महत्वपूर्ण ग्राफ और डायग्राम का रिवीजन जरूर कर लें।
  • नेशनल इनकम और बजट समेत अन्य चैप्टर के न्यूमेरिकल प्रश्नों को प्रैक्टिस जरूर करें।
  • खुद के फ्लैशकार्ड और शॉर्ट नोट्स का इस्तेमाल करके रिवीजन करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर जरूर सॉल्व कर लें।
  • सेहत का ख्याल रखें। 7-8 घंटे की नींद लें। हाइड्रैट रहें। घबराएं नहीं आत्मविश्वास के साथ पेपर लिखें।
2600430cookie-check19 मार्च को CBSE कक्षा 12वीं इकोनॉमिक्स बोर्ड परीक्षा, ऐसे लिखें पेपर, फॉलो करें ये 11 टिप्स, अंतिम समय में करें ये काम
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, अब आधार से जुड़ेगा वोटर आईडी कार्ड, फर्जी वोट पर लगेगी लगाम, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया     |     ‘A PM who can hug both Putin and Zelenskyy’: Tharoor admits ‘egg on face’ moment on opposing India’s Russia-Ukraine stance | India News     |     Khelo India Youth Games 2025: Sports Department Officials Took Stock Of Preparations In Begusarai – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: तेजस ट्रेन से उड़ीसा से सूटकेस में गांजा लाया तस्कर सप्लायर संग गिरफ्तार     |     हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी कार, दंपती और बेटा घायल     |     Mp News Boat Sank In Mata Tila Dam Near Shutharia Temple On Shivpuri-lalitpur Border 14 People Were On Board – Amar Ujala Hindi News Live     |     Case Of Farming On 500 Bighas By Making Illegal Connection To Government Pipeline – Nagaur News     |     Himachal Assembly Session: मुकेश अग्निहोत्री बोले- पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को स्वीकृत नहीं हुई कोई राशि     |     आस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी मूल के इस क्रिकेटर की हुई मौत, फील्डिंग के दौरान हुआ ये हादसा     |     फूट-फूटकर रोईं दीपिका कक्कड़, ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में हुआ ऐसा हाल, अब शो में कभी नहीं दिखेंगी एक्ट्रेस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088