हेडलाइंस
मुफ्त एंट्री से बढ़ी भीड़:विश्व पुस्तक मेला में 20 फीसदी ज्यादा पाठक पहुंचे...35 देशों के जुटे प्रकाशक - 20 Percent More Readers Reached The World Book Fair Compared To Last Year Jhabua News: 2 Youths Killed In Dumper–bike Collision, 1 Seriously Injured; Police Hunt For Absconding Driver - Jhabua News चुनाव डायरी:यूबीटी उम्मीदवार को मिली एक वोट से जीत, Bmc में बेटे की जीत के एक दिन बाद पिता की मौत - Election Diary: Ubt Candidate Wins By One Vote, Father Dies A Day After Son’s Victory In Bmc Kotputli Behror Animal Remains Found In Well In Mator Village Sparking Panic Amid Suspicions Of Cow Slaughter - Kotputli-behror News विदर्भ ने रचा इतिहास, सौराष्ट्र को हराकर पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी एआर रहमान के समर्थन में कूदे वरुण ग्रोवर, बयान के बाद म्यूजिक कंपोजर को मांगनी पड़ी थी माफी Google Photos ऐप करेगा फोन की बैटरी बचाने में मदद! क्या मुमकिन हो पाएगा ऐसा-जानिए रेल यात्रियों को मिलेगी KAVACH की अटूट सुरक्षा, ₹483.65 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा पश्चिम रेलवे Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम - Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab 'Must take pledge to end hooliganism in Gujarat': Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News

2 बच्चों के पिता पर आया था ‘लेडी सुपरस्टार’ का दिल, तुड़वा दी 16 साल पुरानी शादी, अंत में प्यार की उड़ी धज्जियां


Nayanthara- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
नयनतारा

साउथ की लेडी सुपरस्टार के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस नयनतारा 2 बच्चों की मां हैं और खुशहाल जिंदगी जीती हैं। समान्य परिवार से आने वाली नयनतारा ने अपनी मेहनत की दम पर फिल्मी दुनिया में नाम कमाया और लेडी सुपरस्टार का तमगा हासिल किया। नयनतारा जितनी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहीं हैं, उतनी ही निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती रही हैं। नयनतारा को 2 बच्चों के पिता और साउथ के कोरियोग्राफर प्रभुदेवा से प्यार हो गया था। नयनतारा के प्यार के चलते प्रभुदेवा की 16 साल पुरानी शादी टूट गई थी। तमाम झंझटों के बाद भी नयनतारा का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया और प्रभुदेवा के साथ उनकी लवस्टोरी का दुखद अंत हो गया। अब नयनतारा का हाल ही में इसको लेकर दुख फूटा है। जिसमें नयनतारा ने कहा कि उन्होंने प्यार के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं, ये वो ही जानती हैं। 

कई फिल्मों का किया त्याग

नयनतारा ने हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने  कई फिल्मों को प्यार के लिए छोड़ दिया था। नयनतारा बताती हैं, ‘मैं जिंदगी के उस दौर में थी, जब मुझे विश्वास था कि आपको प्यार के लिए त्याग करना पड़ता है। मैं काफी कम उम्र और गैरजिम्मेदार थी। मैंने अपने रिश्ते के लिए कई फिल्मों को छोड़ा है। लेकिन एक बात ये भी थी कि मैंने इंडस्ट्री में इस तरह के रिश्तों को करीब से देखा था। यहां दूसरी शादी और रिश्ते कोई बड़ी बात नहीं थी। मैं लंबे समय तक ये मानकर चलती रही कि प्यार के लिए त्याग करना पड़ता है। मैंने इसे काफी सीरियसली लिया।’

प्रभुदेवा के साथ रहा सीरियस रिलेशनशिप

बता दें कि नयनतारा ने 2003 में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। चंद साल में नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हिट हीरोइन बनकर उभरीं। साल 2008 में प्रभुदेवा और नयनतारा की दोस्ती शुरू हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन प्रभुदेवा पहले से ही शादीशुदा थे और 2 बच्चों के पिता भी। प्रभुदेवा और नयनतारा कुछ साल तक रिलेशनशिप में रहे और लिवइन में रहने लगे। इसी दौरान प्रभुदेवा ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद नयनतारा के साथ रहने लगे। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों बिना शादी के ही अलग हो गए। बाद में नयनतारा ने 2022 में डायरेक्टर विंगेश से शादी कर ली। अब दोनों 2 जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स हैं। 

Latest Bollywood News





Source link

2058760cookie-check2 बच्चों के पिता पर आया था ‘लेडी सुपरस्टार’ का दिल, तुड़वा दी 16 साल पुरानी शादी, अंत में प्यार की उड़ी धज्जियां
Artical

Comments are closed.

मुफ्त एंट्री से बढ़ी भीड़:विश्व पुस्तक मेला में 20 फीसदी ज्यादा पाठक पहुंचे…35 देशों के जुटे प्रकाशक – 20 Percent More Readers Reached The World Book Fair Compared To Last Year     |     Jhabua News: 2 Youths Killed In Dumper–bike Collision, 1 Seriously Injured; Police Hunt For Absconding Driver – Jhabua News     |     चुनाव डायरी:यूबीटी उम्मीदवार को मिली एक वोट से जीत, Bmc में बेटे की जीत के एक दिन बाद पिता की मौत – Election Diary: Ubt Candidate Wins By One Vote, Father Dies A Day After Son’s Victory In Bmc     |     Kotputli Behror Animal Remains Found In Well In Mator Village Sparking Panic Amid Suspicions Of Cow Slaughter – Kotputli-behror News     |     विदर्भ ने रचा इतिहास, सौराष्ट्र को हराकर पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी     |     एआर रहमान के समर्थन में कूदे वरुण ग्रोवर, बयान के बाद म्यूजिक कंपोजर को मांगनी पड़ी थी माफी     |     Google Photos ऐप करेगा फोन की बैटरी बचाने में मदद! क्या मुमकिन हो पाएगा ऐसा-जानिए     |     रेल यात्रियों को मिलेगी KAVACH की अटूट सुरक्षा, ₹483.65 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा पश्चिम रेलवे     |     Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम – Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab     |     ‘Must take pledge to end hooliganism in Gujarat’: Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088