2 दिन बाद Venus के पुष्य नक्षत्र में जाते ही ये 3 राशियां होंगी मालामाल, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धनवर्षा
Shukra Nakshatra Parivartan July 2024 Horoscope : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव जनमानस पर भी होता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन,ऐश्वर्य, सक्सेस,हैप्पी मैरिड लाइफ, भौतिक सुख-संपदा और लग्जरी लाइफस्टाइल का कारक माना गया है। शुक्र के चाल बदलने से व्यक्ति के जीवन से जुड़े यह पहलु प्रभावित होते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, धन के दाता शुक्र 9 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को रात 09:44 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहा हैं, और 20 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को बहुत फायदा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी और जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। आइए जानते हैं शुक्र के चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ….
वृषभ राशि : शुक्र के पुष्य नक्षत्र में जाते ही वृषभ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। मैरिड लाइफ की प्रॉब्लम दूर होगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे।
सिंह राशि : शुक्र के चाल बदलने से सिंह राशि वालों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी जीत होगी। खर्च नियंत्रित होंगे। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत भी बनेंगें। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता के सपोर्ट से धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। रिश्तों में प्यार और मिठास बढ़ेगा। सिंगल जातकों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।
मकर राशि : शुक्र का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश मकर राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। करियर में अपार सफलता मिलेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। भूमि या वाहन का सुख प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता हासिल करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.