Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Shubhanshu Shukla's Axiom-4 mission postponed to June 10 | India News Bihar News : Student Stabbed To Death Murder Case Saran Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Road Accident: दरोगा की तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बेटे की मौत, मां घायल Dehradun: बोले गडकरी-दून में जाम बड़ी समस्या... यहां हवा में चलने वाली डबल डेकर बस चलाएंगे Delhi News: सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भी ले सकेंगे गोल्फ कोर्स की सदस्यता Shivpuri News: Action On Black Marketing Of Dap Fertilizer - Madhya Pradesh News Dholpur News: Middle-aged Man Dies Due To Soil Collapse Near Mine, Accident Happened While Grazing Goats - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- शिमला से शिफ्ट होंगे कुछ और दफ्तर, कांगड़ा में नहीं रहेगी विकास की कमी विराट कोहली ने Final मैच में तोड़ा धवन का रिकॉर्ड, बना दिया नया कीर्तिमान MBA करने गए थे अमेरिका, एक्टिंग के मोह में छोड़ दी पढ़ाई, बिहारी बाबू ऐसे बन गए बॉलीवुड के एक्टिंग एक्सपर्ट

2 बच्चों के पिता पर आया था ‘लेडी सुपरस्टार’ का दिल, तुड़वा दी 16 साल पुरानी शादी, अंत में प्यार की उड़ी धज्जियां


Nayanthara- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
नयनतारा

साउथ की लेडी सुपरस्टार के नाम से पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस नयनतारा 2 बच्चों की मां हैं और खुशहाल जिंदगी जीती हैं। समान्य परिवार से आने वाली नयनतारा ने अपनी मेहनत की दम पर फिल्मी दुनिया में नाम कमाया और लेडी सुपरस्टार का तमगा हासिल किया। नयनतारा जितनी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहीं हैं, उतनी ही निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती रही हैं। नयनतारा को 2 बच्चों के पिता और साउथ के कोरियोग्राफर प्रभुदेवा से प्यार हो गया था। नयनतारा के प्यार के चलते प्रभुदेवा की 16 साल पुरानी शादी टूट गई थी। तमाम झंझटों के बाद भी नयनतारा का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया और प्रभुदेवा के साथ उनकी लवस्टोरी का दुखद अंत हो गया। अब नयनतारा का हाल ही में इसको लेकर दुख फूटा है। जिसमें नयनतारा ने कहा कि उन्होंने प्यार के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं, ये वो ही जानती हैं। 

कई फिल्मों का किया त्याग

नयनतारा ने हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने  कई फिल्मों को प्यार के लिए छोड़ दिया था। नयनतारा बताती हैं, ‘मैं जिंदगी के उस दौर में थी, जब मुझे विश्वास था कि आपको प्यार के लिए त्याग करना पड़ता है। मैं काफी कम उम्र और गैरजिम्मेदार थी। मैंने अपने रिश्ते के लिए कई फिल्मों को छोड़ा है। लेकिन एक बात ये भी थी कि मैंने इंडस्ट्री में इस तरह के रिश्तों को करीब से देखा था। यहां दूसरी शादी और रिश्ते कोई बड़ी बात नहीं थी। मैं लंबे समय तक ये मानकर चलती रही कि प्यार के लिए त्याग करना पड़ता है। मैंने इसे काफी सीरियसली लिया।’

प्रभुदेवा के साथ रहा सीरियस रिलेशनशिप

बता दें कि नयनतारा ने 2003 में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। चंद साल में नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की हिट हीरोइन बनकर उभरीं। साल 2008 में प्रभुदेवा और नयनतारा की दोस्ती शुरू हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन प्रभुदेवा पहले से ही शादीशुदा थे और 2 बच्चों के पिता भी। प्रभुदेवा और नयनतारा कुछ साल तक रिलेशनशिप में रहे और लिवइन में रहने लगे। इसी दौरान प्रभुदेवा ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद नयनतारा के साथ रहने लगे। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों बिना शादी के ही अलग हो गए। बाद में नयनतारा ने 2022 में डायरेक्टर विंगेश से शादी कर ली। अब दोनों 2 जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स हैं। 

Latest Bollywood News





Source link

2058760cookie-check2 बच्चों के पिता पर आया था ‘लेडी सुपरस्टार’ का दिल, तुड़वा दी 16 साल पुरानी शादी, अंत में प्यार की उड़ी धज्जियां
Artical

Comments are closed.

Shubhanshu Shukla’s Axiom-4 mission postponed to June 10 | India News     |     Bihar News : Student Stabbed To Death Murder Case Saran Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Road Accident: दरोगा की तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बेटे की मौत, मां घायल     |     Dehradun: बोले गडकरी-दून में जाम बड़ी समस्या… यहां हवा में चलने वाली डबल डेकर बस चलाएंगे     |     Delhi News: सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भी ले सकेंगे गोल्फ कोर्स की सदस्यता     |     Shivpuri News: Action On Black Marketing Of Dap Fertilizer – Madhya Pradesh News     |     Dholpur News: Middle-aged Man Dies Due To Soil Collapse Near Mine, Accident Happened While Grazing Goats – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- शिमला से शिफ्ट होंगे कुछ और दफ्तर, कांगड़ा में नहीं रहेगी विकास की कमी     |     विराट कोहली ने Final मैच में तोड़ा धवन का रिकॉर्ड, बना दिया नया कीर्तिमान     |     MBA करने गए थे अमेरिका, एक्टिंग के मोह में छोड़ दी पढ़ाई, बिहारी बाबू ऐसे बन गए बॉलीवुड के एक्टिंग एक्सपर्ट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088