Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

2 लाख रुपए और सोने की चेन की कर रहा था मांग, दो साल पहले हुई थी शादी

प्रतापगढ़: मृतक महिला आरती का फाइल फोटो।प्रतापगढ़ जिले में एक पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण दहेज का लोभ बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने मृतक महिला के परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र भुपियामऊ चौकी अंतर्गत राजगढ़ गांव के रम्मन का पुरवा पटेल बस्ती का है।मऊआइमा क्षेत्र के जाजापुर गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र छेदी लाल पटेल ने अपनी बहन आरती देवी की शादी गांव राजगढ़ निवासी अश्वनी पटेल उर्फ बबलू के साथ 27 जून 2020 को की थी। शादी के बाद आरती और अश्वनी में अधिकतर लड़ाई होती थी। ससुराली जनों द्वारा आरती को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।पंचायत के बाद दोबारा महिला को ससुराल लाए थे आरोपीमृतक लड़की के मायके वालों के अनुसार ससुराली जनों को कई बार समझाने का भी प्रयास किया लेकिन उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। इसके बाद रोजाना आरती के साथ मारपीट करते थे। शादी के बाद कुछ दिनों बाद आरती दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर घर चली आई। और मजबूरी वश मायके में ही रह रही थी। लड़के पक्ष वालों ने लड़की आरती के घर जाकर पंचायत करा कर व समझा बुझा कर 19 मई 2022 को वापस घर ले आए।घर के बाहर लगी भीड़।शरीर पर कई जगह हैं चोट के निशानवापस आने के बाद भी विवाद बंद नहीं हुआ और मारपीट होती रही। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मृतक के भाई को सूचना दी कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है। सूचना पाते ही परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा की उसकी बहन का शव पड़ा था। मृतका के भाई का आरोप है कि 2 लाख रुपये और सोने की चैन ससुराली जनों द्वारा मांगा जाता था। ना मिलने पर लाठी और डंडों से पीट पीट कर मार डाला गया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान गवाही दे रहे हैं।परिजनों द्वारा नगर कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा मृतका के पति व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी अभय पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

571090cookie-check2 लाख रुपए और सोने की चेन की कर रहा था मांग, दो साल पहले हुई थी शादी
Artical

Comments are closed.

बांकीपुर क्लब विवाद बना मौत की वजह: पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या का खुलासा     |     Command the Room: Curated Noir & Mystique Fragrance Collection That Redefines Masculinity     |     Tanishq Returns to Paris Couture Week with ‘Radiance in Rhythm’ Collection, its Third Consecutive Showcase Styled with Celebrated Designer Rahul Mishra     |     Mobile Global Esports (MGAM) Launches First Dominus Fantasy Baseball League and Begins Generating Revenue     |     Avirata and AFL Announce a Joint Venture ‘AVIRATA AFL Connectivity Systems Limited’ in India to Transform Data Centre Connectivity     |     Samik Bhattacharya’s inclusive pitch: Can BJP’s Bengal pivot disrupt Mamata’s playbook? | India News     |     Bihar News: Five Injured In Clash Between Two Groups In Kishanganj, Fir Filed Against 12 Accused – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lucknow:गोमतीनगर विस्तार के चार सेक्टर नगर निगम के हवाले, पेयजल व सीवर से जुड़े कार्यों के लिए मिले 40.79 करोड़     |     Uptac 2025: Btech Counselling Registration Deadline Extended To July 15 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: संसदीय व्यवस्था पर विधानसभा में संगोष्ठी 10 को     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088