Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Kangra News Bomb Found In Chakki Khad, Army Team Destroyed It - Amar Ujala Hindi News Live हर्षल पटेल पहले नंबर पर पहुंचे, IPL में सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे; किया ऐसा कारनामा 2025 की धांसू एक्शन थ्रिलर, ओटीटी पर काट चुकी गदर, सस्पेंस का पावरहाउस है ये फिल्म ECIL ने निकाली 125 पदों पर भर्ती, 5 जून तक भरें फॉर्म, युवाओं के शानदार अवसर, जानें पात्रता, सेलेक्शन प्रोसेस और वेतन  NBCC ने नोएडा सेक्टर-76 में बेचे 1468 करोड़ रुपये के 446 फ्लैट, इस रियल्टी कंपनी के साथ हुई डील Govt wheat procurement so far this year 11% more than entire 2024 purchase | India News Bihar News : Candidate Arrested With Mobile In Written Exam For Sub-inspector Recruitment Sarkari Exam - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: प्राइमरी स्कूलों में शुरू हुईं गर्मियों की छुट्टियां, माध्यमिक स्कूल कल से होंगे बंद; समर कैंप 21 मई से Ankita Murder Case: दो साल ट्रायल के बाद अब सुनवाई हुई पूरी...30 मई को कोर्ट सुनाएगी फैसला, ये है पूरा मामला Delhi News: नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए पीटीएम का लिया जाएगा सहारा

2 BHK फ्लैट का ₹1.35 लाख रेंट, ₹4 लाख सिक्योरिटी, जगह इतनी कम कि कमोड के ऊपर लगाई वॉशिंग मशीन


मुंबई में फ्लैट्स- India TV Paisa

Photo:REUTERS मुंबई में फ्लैट्स

रोटी, कपड़ा और मकान, ये तीन इंसान की मूलभूत जरूरतें होती हैं। लेकिन घर किराये पर लेने के लिए सालभर की सैलरी देनी पड़े, तो कैसे काम चलेगा। मुंबई में कुछ ऐसा ही हो रहा। इस शहर में फ्लैट का रेंट, सिक्योरिटी और ब्रोकरेज देने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। ‘सपनों के शहर’ मुंबई में बड़ी संख्या में लोग अपने सपने पूरे करने जाते हैं। लेकिन सीमित जमीन और बढ़ी हुई आबादी के चलते इस शहर में छत का जुगाड़ कर पाना मुश्किल हो रहा है।

हर इंच जगह बचाते हैं मुंबईकर

मुंबई में छोटे-छोटे फ्लैट्स का ही इतना किराया है कि छोटे भारतीय शहरों में उतने में पूरा बंग्ला रेंट पर आ जाए। महंगे किराए के चलते मुंबईकर हर इंच जगह बचाने की कोशिश करते हैं। छोटे से फ्लैट्स में ही कई लोग रह रहे होते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय एक पोस्ट बहुत वायरल हो रही है। एक्स पर एक यूजर उत्कर्ष गुप्ता ने कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। उत्कर्ष मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में फ्लैट तलाश रहे थे। इस दौरान उन्हें एक ऐसा फ्लैट दिखा जिसे देखकर वे चौंक गए।

1.35 लाख रुपये महीना किराया

उत्कर्ष ने अपनी पोस्ट में बाथरूम की एक फोटो पोस्ट की है। फोटो में एक छोटा सा वॉशरूम दिख रहा है, जहां कमोड के ऊपर एक वॉशिंग मशीन फिट की गई है। अब इससे भी अधिक अचरज करने वाली बात यह है कि इस 2 बीएचके फ्लैट का किराया 1.35 लाख रुपये महीने है। इसके अलावा आपको 4 लाख रुपये सिक्योरिटी और 1.4 लाख रुपये ब्रोकरेज भी देना होगा।

लोग हो रहे हैरान

उत्कर्ष ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘केवल मुंबई में ही आप ऐसा देख सकते हो कि कमोड के ऊपर वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने पड़ें, वो भी सिर्फ 1.35 लाख रुपये महीने के किफायती दाम पर!’ इस पोस्ट पर यूजर्स ने काफी हैरानी जताई है। एक यूजर ने लिखा, ‘पाली हिल में सब कुछ जायज है।’ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ्लैट Housing.com पर लिस्ट है। यह आठ मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर बना है। फ्लैट का एरिया 850 वर्ग फुट है। फ्लैट में दो बेडरूम, दो बाथरूम और कोई बालकनी नहीं है। यह फर्निश्ड फ्लैट है।

Latest Business News





Source link

1589120cookie-check2 BHK फ्लैट का ₹1.35 लाख रेंट, ₹4 लाख सिक्योरिटी, जगह इतनी कम कि कमोड के ऊपर लगाई वॉशिंग मशीन
Artical

Comments are closed.

Kangra News Bomb Found In Chakki Khad, Army Team Destroyed It – Amar Ujala Hindi News Live     |     हर्षल पटेल पहले नंबर पर पहुंचे, IPL में सभी गेंदबाजों को छोड़ा पीछे; किया ऐसा कारनामा     |     2025 की धांसू एक्शन थ्रिलर, ओटीटी पर काट चुकी गदर, सस्पेंस का पावरहाउस है ये फिल्म     |     ECIL ने निकाली 125 पदों पर भर्ती, 5 जून तक भरें फॉर्म, युवाओं के शानदार अवसर, जानें पात्रता, सेलेक्शन प्रोसेस और वेतन      |     NBCC ने नोएडा सेक्टर-76 में बेचे 1468 करोड़ रुपये के 446 फ्लैट, इस रियल्टी कंपनी के साथ हुई डील     |     Govt wheat procurement so far this year 11% more than entire 2024 purchase | India News     |     Bihar News : Candidate Arrested With Mobile In Written Exam For Sub-inspector Recruitment Sarkari Exam – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: प्राइमरी स्कूलों में शुरू हुईं गर्मियों की छुट्टियां, माध्यमिक स्कूल कल से होंगे बंद; समर कैंप 21 मई से     |     Ankita Murder Case: दो साल ट्रायल के बाद अब सुनवाई हुई पूरी…30 मई को कोर्ट सुनाएगी फैसला, ये है पूरा मामला     |     Delhi News: नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए पीटीएम का लिया जाएगा सहारा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088