Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Rahul Gandhi writes letter to PM Modi to cancel offshore mining tenders, cites threat to marine life | India News दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज 19 अप्रैल को खुलेगा, कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का भी PM मोदी करेंगे उद्घाटन! Top 3 Safe and Fast Payment Methods to Support Your Favourites This T20 Season on Parimatch "The Art of European Pork" Campaign Launches its Third Year of Promotion, with Participation in Food & Hotel Asia (FHA) 2025 Darbhanga News: Six Accused Arrested In Stone Pelting Case On Kalash Shobha Yatra, Fir Registered Against 45 - Amar Ujala Hindi News Live Teenage Girl Sleeping At Home Attacked With Sharp Weapon, Death - Amar Ujala Hindi News Live थोड़ा तोल मोल के बोल: राजनीति में भाषा की गंदगी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बिगड़े बोल...पढ़ें ये खास लेख Gwalior News: सीएम ने किया आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भूमि पूजन, 500 करोड़ की लागत से होगा तैयार Jeen Mata Mandir Sikar Annual Lakkhi Fair Begins Devotees Arriving From All Over Country Watch Video - Amar Ujala Hindi News Live Woman Beat Up Flirtatious Young Man With Slipper In Kaithal See Video - Amar Ujala Hindi News Live

20/4/10 का नियम जाने बिना लिया Car Loan तो उठाना पड़ सकता है नुकसान, जानिए क्या है यह


कार लोन- India TV Paisa

Photo:FILE कार लोन

Car Loan Rules : इस समय बैंक कार लोन पर इतने अच्छे-अच्छे ऑफर्स निकाल रहे हैं, कि कार लेना किसी के लिये भी काफी आसान काम हो गया है। लेकिन अगर आपने 20/4/10 का नियम जाने बिना कार लोन लिया तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट्स ने ऐसे कई फॉर्मूले और नियम बनाए है, जिनसे आप अपनी फाइनेंशियल जर्नी को आसान बना सकते हैं। ऐसा ही एक नियम कार लोन लेने के लिये है। यह 20/4/10 का नियम है। आइए जानते हैं कि यह नियम क्या है।

कार लोन में क्या है 20/4/10 का नियम?

कार लोन लेते समय 20/4/10 का नियम ग्राहकों के काफी काम आता है। यह नियम ग्राहक को बताता है कि कितने रुपये का और कितनी अवधि का कार लोन लेना चाहिए। ग्राहक की आर्थिक स्थिति के हिसाब से यह नियम जवाब देता है। इस नियम के अनुसार, आप किसी कार को तब अफोर्ड कर सकते हैं, जब आप तीन जरूरतों को पूरा कर रहे हों। आइए जानते हैं कि ये जरूरतें क्या हैं।

डाउन पेमेंट

20/4/10 के नियम के मुताबिक, कार खरीदते समय आपको कम से कम 20 फीसदी या इससे अधिक रकम डाउन पेमेंट के रूप में देनी चाहिए। अगर आप ऐसा कर सकते हैं, तो नियम की पहली जरूरत पूरी हो जाती है।

लोन की अवधि

20/4/10 का नियम कहता है कि ग्राहकों को 4 साल या इससे कम अवधि के लिए कार लोन लेना चाहिए। यानी लोन की अवधि अधिकतम 4 साल होनी चाहिए। इस तरह आप वही कार खरीदें, जिसका लोन आप 4 साल के अंदर चुका सकें।

कार लोन की EMI

20/4/10 का नियम कहता है कि आपकी कुल ट्रांसपोर्टेशन लागत (कार की EMI सहित) आपकी मंथली सैलरी के 10 फीसदी से कम होनी चाहिए। ट्रांसपोर्टेशन लागत में ईएमआई के अलावा फ्यूल और मेंटेनेंस का खर्चा भी शामिल होता है। अब आप वही कार खरीदें, जिसमें आप इन तीनों जरूरतों को पूरा कर सकें।

इन बातों पर भी ध्यान दें

आप कार खरीदने जा रहे हो, तो कुछ बातों पर जरूर गौर करें, जैसे- जितना ज्यादा हो सके उतना डाउन पेमेंट करें। अपग्रेडेड मॉडल लेने के बजाय आप कार का बेस मॉडल खरीद सकते हैं, क्योंकि यह आपको सस्ता पड़ेगा। पिछले साल की बची हुई नई कार इन्वेंट्री पर विचार करें, यह आपको सस्ती पड़ेगी। अपनी मौजूदा कार को अधिक समय तक अपने पास रखें और नई कार के लिए बचत करें। नई कार खरीदने की बजाय आप यूज्ड कार भी खरीद सकते हैं।

Latest Business News





Source link

1184140cookie-check20/4/10 का नियम जाने बिना लिया Car Loan तो उठाना पड़ सकता है नुकसान, जानिए क्या है यह
Artical

Comments are closed.

Rahul Gandhi writes letter to PM Modi to cancel offshore mining tenders, cites threat to marine life | India News     |     दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज 19 अप्रैल को खुलेगा, कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का भी PM मोदी करेंगे उद्घाटन!     |     Top 3 Safe and Fast Payment Methods to Support Your Favourites This T20 Season on Parimatch     |     “The Art of European Pork” Campaign Launches its Third Year of Promotion, with Participation in Food & Hotel Asia (FHA) 2025     |     Darbhanga News: Six Accused Arrested In Stone Pelting Case On Kalash Shobha Yatra, Fir Registered Against 45 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Teenage Girl Sleeping At Home Attacked With Sharp Weapon, Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     थोड़ा तोल मोल के बोल: राजनीति में भाषा की गंदगी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बिगड़े बोल…पढ़ें ये खास लेख     |     Gwalior News: सीएम ने किया आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भूमि पूजन, 500 करोड़ की लागत से होगा तैयार     |     Jeen Mata Mandir Sikar Annual Lakkhi Fair Begins Devotees Arriving From All Over Country Watch Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Woman Beat Up Flirtatious Young Man With Slipper In Kaithal See Video – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088