जींद: हरियाणा के जींद में मानसून पहुंच गया है। गुरुवार को जींद शहर में जहां हल्की बूंदाबांदी, वहीं सफीदों क्षेत्र में जमकर इंद्रदेव बरसे और लगभग 20 एमएम बारिश से ही सड़कें लबालब हो गई। वहीं बारिश होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। क्योंकि बारिश न होने के चलते उन्हें महंगा डीजल फूंक कर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही थी, लेकिन अब बारिश होने से पानी की पूर्ति पूरी हो गई है।गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े से तापमान 40 डिग्री के आसपास रह रहा था। उमस ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया था। ऊपर से बिजली कट भी लोगों को परेशान कर रहे थे। ऐसे में लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। लोगों का यह इंतजार गुरुवार को पूरा हुआ जब सुबह बारिश शुरु हुई।सड़क पर जमा पानी के बीच से गुजरती गाड़ियां।37 डिग्री पर पहुंचा तापमानजींद शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं और बूंदाबांदी भी हो रही है। संभावन है कि यहां पर भी तेज बारिश होगी। ठंडी हवाओं ने तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट ला दी है। पहले तापमान जहां 40 डिग्री रह रहा था। अब तापमान गिरकर 37 डिग्री पर पहुंच गया है।बारिश को देख कर कीटनाशकों का प्रयोग करेंपांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि मानसून ने दस्तक दे दी है। किसान फसलों का लगातार निरीक्षण करते रहें। बारिश को देख कर ही किसान कीटनाशकों का प्रयोग करें।

Comments are closed.