Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश की महिला आरक्षक ने जीते पदक Bihar News : प्लस-2 विद्यालयों में नए 5728 प्रधानाध्यापकों की हुई पदस्थापन, विभाग ने की सूची जारी Man Filed Fir Against His Wife For Harassment In Bareilly - Amar Ujala Hindi News Live - Bareilly News:पत्नी की हरकतों से परेशान पति, बोला Pig Attacked A Woman And Badly Injured Her Devprayag Srinagar Garhwal - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: जेएनयू में मानसून सेमेस्टर की पंजीकरण तारीख बढ़ी Maihar News: Woman Injured After Being Buried Under A Wall That Collapsed During Rain - Madhya Pradesh News Rajasthan: Rld Strategic Meeting And Workers Conference Organized In Jaipur - Amar Ujala Hindi News Live Rohtak: शहीद पायलट लोकेंद्र सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी ने जयहिंद कहकर दी विदाई, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि Himachal Cm Sukhu Mla Rakesh Kalia Death Threat Gurpatwant Singh Pannun - Amar Ujala Hindi News Live जसप्रीत बुमराह ने ध्वस्त किया कपिल देव का महारिकॉर्ड, सभी भारतीय बॉलर्स को छोड़ा पीछे

20000 रिश्वत लेता खादी ग्राम उद्योग प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार; दोनों चाचा-भतीजा

पानीपत। हरियाणा के जींद जिले के विजीलेंस टीम ने पानीपत में रिश्वतखोरों पर कार्रवाई की है। हरियाणा खादी ग्राम उद्योग बोर्ड की पानीपत यूनिट के प्रभारी समेत कम्प्यूटर ऑपरेटर को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभारी अनिल कुमार(47) निवासी सेक्टर 18 पानीपत और कंम्प्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार(27) निवासी गांव माच्छरौली समालखा रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते हैं।अनिल कुमार के पास पानीपत के अलावा सोनीपत और जींद का भी एडिशनल चार्ज था। जींद के एक व्यक्ति का 25 लाख का लोन पास करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। दोनों को 19 जुलाई की दोपहर को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। करनाल एसवीबी थाने में केस दर्ज किया गया।कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। टीम इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में एसआई बलजीत, एएसआई कमलजीत, सिपाही संजय, कृष्ण, कुलदीप व सोनू ने ये कार्रवाई की है।25 हजार का सौदा 20 हजार में हुआ था तयजानकारी देते हुए जींद विजीलेंस इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि जींद के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि वह एक लघु उद्योग शुरु करना चहाता है। जिसके लिए उसने 25 लाख का लोन अप्लाई किया है।लोन की प्रक्रिया तभी आगे बढ़ती है, जब हरियाणा खादी ग्राम उद्योग के संबंधित जिला प्रभारी वेरिफाई करते हैं। जींद प्रभारी का चार्ज पानीपत के अनिल कुमार के पास हैं। जिन्होंने अपने भतीजे कम्प्यूटर ऑपरेटर विनय के जरिए 1% की मांग की थी।इस हिसाब से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद उसने प्रभारी अनिल से बात की। कहा कि वह इतने रुपए नहीं दे सकता है। 15 हजार रुपए में काम कर दो। जिस पर अनिल कुमार ने 20 हजार रुपए में सौदा तय किया।रिश्वत लेने भतीजा बस स्टैंड पहुंचासौदा तय होने के बाद उसे जींद से पानीपत बस स्टैंड बुलाया। जहां आने के बाद शिकायतकर्ता ने फोन किया। जिस पर अनिल कुमार ने कहा कि वह बाहर आ गया है, मगर उसका भतीजा विनय बस स्टैंड पर ही आ रहा है। कुछ देर बाद विनय बस स्टैंड पहुंच गया।जहां से उसने शिकायतकर्ता को बाइक पर बैठाया और इधर-उधर घूमाते हुए किन्हीं गलियों में उससे 20 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद उसने शिकायतकर्ता को वापिस बस स्टैंड छोड़ा और वहां से चला गया।प्रभारी कार्यालय से, भतीजा बस स्टैंड से गिरफ्तारविजीलेंस जींद इस पूरे मामले पर वॉच कर रही थी। क्षण भर के लिए विनय उनकी आंखों से औजल हो गया था। मगर टीम कार्रवाई करते हुए ग्राम उद्योग के कार्यालय पहुंची। जहां अनिल कुमार बैठा मिला। जिसने भतीजे विनय को कॉल कर विजीलेंस के आने के बारे में बताया।यह बात सुनते ही विनय ने फोन स्विच कर दिया था। टीम अनिल को वहां से गिरफ्तार कर विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए बस स्टैंड पहुंची। जहां भागने की फिराक में विनय को भी गिरफ्तार कर लिया। टीम ने विनय से रिश्वत के 20 हजार रुपए बरामद किए। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

703120cookie-check20000 रिश्वत लेता खादी ग्राम उद्योग प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार; दोनों चाचा-भतीजा
Artical

Comments are closed.

अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश की महिला आरक्षक ने जीते पदक     |     Bihar News : प्लस-2 विद्यालयों में नए 5728 प्रधानाध्यापकों की हुई पदस्थापन, विभाग ने की सूची जारी     |     Man Filed Fir Against His Wife For Harassment In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live – Bareilly News:पत्नी की हरकतों से परेशान पति, बोला     |     Pig Attacked A Woman And Badly Injured Her Devprayag Srinagar Garhwal – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: जेएनयू में मानसून सेमेस्टर की पंजीकरण तारीख बढ़ी     |     Maihar News: Woman Injured After Being Buried Under A Wall That Collapsed During Rain – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan: Rld Strategic Meeting And Workers Conference Organized In Jaipur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rohtak: शहीद पायलट लोकेंद्र सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी ने जयहिंद कहकर दी विदाई, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि     |     Himachal Cm Sukhu Mla Rakesh Kalia Death Threat Gurpatwant Singh Pannun – Amar Ujala Hindi News Live     |     जसप्रीत बुमराह ने ध्वस्त किया कपिल देव का महारिकॉर्ड, सभी भारतीय बॉलर्स को छोड़ा पीछे     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088