Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Madhubani News: High-speed Bus Carrying A Wedding Procession And A Tractor Collide; Youth Killed, 5 Injured - Amar Ujala Hindi News Live Raebareli: बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की...तो रिश्तेदार ने फावड़े से काट डाला; आरोपी की बात सुन सब हैरान Rishikesh News Woman Gave Birth To Child In Toilet Of Srinagar-karnaprayag Bus Station - Amar Ujala Hindi News Live Indore News Fitness Challenge In Rambagh: Dr. Bharat Rawat Explains 5s Exercise Formula For A Healthy Heart - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan News: गुर्जर महापंचायत समाप्ति की घोषणा पर दो फाड़, नाराज युवा गुट ने ट्रेन रोककर किया हंगामा भिवानी में पिता ने की बेटा-बेटी की हत्या: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, फिर बच्चों का गला घोंटा बॉलीवुड के इस कपल के पास है विजय माल्या का गोवा वाले आलीशान विला की चाबी, जानिए कितने करोड़ में खरीदी थी ये लग्जरी प्रॉपर्टी Sonia Gandhi Left For Delhi From Shimla - Amar Ujala Hindi News Live WTC Final 2025 मुकाबला ड्रॉ होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी? ICC के इस नियम से दी जाएगी प्राइज मनी इवेंट में रवीना टंडन की बेटी राशा से टकराए अक्षय कुमार, कुछ इस अंदाज में की मुलाकात, चर्चा में आया वीडियो

2024 में अरबपतियों की संपत्ति 3 गुना तेजी से बढ़ी, प्रति दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे


Billionaire

Photo:FREEPIK अरबपति

दुनियाभर में अरबपतियों की संपत्ति 2024 में 2,000 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 15,000 अमेरिकी डॉलर हो गई है, जो 2023 की तुलना में 3 गुना अधिक है। ‘ऑक्सफैम इंटरनेशनल’ की वैश्विक असमानता पर नवीनतम रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, अरबपतियों की संपत्ति 2024 में औसतन 5.7 अरब अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन की दर से बढ़ी, जबकि अरबपतियों की संख्या 2023 में 2,565 से बढ़कर 2,769 हो गई। इसमें कहा गया, दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति औसतन प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर बढ़ी। वे रातोंरात अपनी संपत्ति का 99 प्रतिशत खोने पर भी अरबपति बने रहेंगे।

पिछले साल 204 नए अरबपति बने 

ऑक्सफैम ने कहा कि 2024 में एशिया में अरबपतियों की संपत्ति में 299 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई। साथ ही उसने अनुमान लगाया कि अब से एक दशक के भीतर कम से कम पांच एक हजार अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले लोग होंगे। वर्ष 2024 में अरबपतियों की सूची में 204 नए लोग शामिल हुए। औसतन हर सप्ताह करीब 4 नाम इसमें शामिल हुए। इस वर्ष केवल एशिया से 41 नए अरबपति सूची में शामिल हुए। रिपोर्ट में ऑक्सफैम ने कहा कि ‘ग्लोबल नॉर्थ’ के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोग 2023 में वित्तीय प्रणालियों के जरिये ‘ग्लोबल साउथ’ से प्रति घंटे तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर हासिल करेंगे। अरबपतियों की 60 प्रतिशत संपत्ति अब विरासत, एकाधिकार शक्ति या सांठगांठ वाले संबंधों से प्राप्त होती है, जो दर्शाता है कि अरबपतियों की अत्यधिक संपत्ति काफी हद तक अनुपयुक्त है।

गरीबों के हालात में कुछ खास बदलाव नहीं 

रिपोर्ट में विश्व बैंक के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 6.85 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन से कम पर जीवन यापन करने वाले लोगों की वास्तविक संख्या में 1990 के बाद से कोई खास बदलाव नहीं आया है। ऑक्सफैम इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक अमिताभ बेहार ने कहा कि हमारी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कुछ खास लोगों का कब्जा इतना बढ़ गया है, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती। अरबपतियों को रोकने में विफलता के कारण अब जल्द ही लोग खरबपति बनने जा रहे हैं। अरबपतियों की संपत्ति जमा करने की दर न केवल तीन गुना बढ़ गई है, बल्कि उनकी ताकत भी बढ़ गई है।

Latest Business News





Source link

2272890cookie-check2024 में अरबपतियों की संपत्ति 3 गुना तेजी से बढ़ी, प्रति दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे
Artical

Comments are closed.

Madhubani News: High-speed Bus Carrying A Wedding Procession And A Tractor Collide; Youth Killed, 5 Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Raebareli: बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की…तो रिश्तेदार ने फावड़े से काट डाला; आरोपी की बात सुन सब हैरान     |     Rishikesh News Woman Gave Birth To Child In Toilet Of Srinagar-karnaprayag Bus Station – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News Fitness Challenge In Rambagh: Dr. Bharat Rawat Explains 5s Exercise Formula For A Healthy Heart – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: गुर्जर महापंचायत समाप्ति की घोषणा पर दो फाड़, नाराज युवा गुट ने ट्रेन रोककर किया हंगामा     |     भिवानी में पिता ने की बेटा-बेटी की हत्या: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, फिर बच्चों का गला घोंटा     |     बॉलीवुड के इस कपल के पास है विजय माल्या का गोवा वाले आलीशान विला की चाबी, जानिए कितने करोड़ में खरीदी थी ये लग्जरी प्रॉपर्टी     |     Sonia Gandhi Left For Delhi From Shimla – Amar Ujala Hindi News Live     |     WTC Final 2025 मुकाबला ड्रॉ होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी? ICC के इस नियम से दी जाएगी प्राइज मनी     |     इवेंट में रवीना टंडन की बेटी राशा से टकराए अक्षय कुमार, कुछ इस अंदाज में की मुलाकात, चर्चा में आया वीडियो     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088