Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

2030 तक भारत में 8 करोड़ EV का टार्गेट, 3.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगी कंपनियां


इलेक्ट्रिक व्हीकल- India TV Paisa

Photo:PIXABAY इलेक्ट्रिक व्हीकल

घरेलू और विदेशी कंपनियां अगले छह वर्षों में भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और सहायक उद्योगों में 3.4 लाख करोड़ रुपये के भारी निवेश की घोषणा कर चुकी हैं। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ईवी की स्वीकार्यता की रफ्तार तेजी नहीं पकड़ पाई है और वर्ष 2030 तक ईवी की संख्या 30 फीसदी करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में प्रगति सुस्त रही है। ‘भारत में ईवी: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नया जोश’ शीर्षक वाली रिपोर्ट कहती है कि भारत में कुल वाहनों में ईवी का अनुपात फिलहाल आठ फीसदी है। इसने वर्ष 2024 में लगभग 20 लाख ईवी की बिक्री का अनुमान भी लगाया है।

2030 तक 8 करोड़ ईवी का टार्गेट

कोलियर्स इंडिया ने कहा कि भारत ने 2030 तक सड़कों पर आठ करोड़ ईवी के साथ 30 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की मौजूदगी का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। लेकिन बिक्री की मात्रा में लगातार वृद्धि और केंद्रित सरकारी प्रयासों के बावजूद अबतक प्रगति की रफ्तार सुस्त रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईवी सेगमेंट में अलग-अलग कंपनियों ने वर्ष 2030 तक चरणबद्ध तरीके से 40 अरब डॉलर (करीब 3,40,000 करोड़ रुपये) के संभावित निवेश की घोषणा की है। इसमें से 27 अरब डॉलर लिथियम-आयन बैटरी के विनिर्माण और नौ अरब डॉलर मूल उपकरण एवं ईवी विनिर्माण पर निवेश करने की योजना है।

तिपहिया वाहनों में ईवी ज्यादा लोकप्रिय

सलाहकार फर्म ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दर तिपहिया वाहनों (खासकर ई-रिक्शा) में सबसे अधिक है क्योंकि इनसे परिचालन लागत में काफी कमी आ जाती है। रिपोर्ट में दोपहिया और चार-पहिया वाहनों सहित व्यक्तिगत वाहनों में भी ईवी के इस्तेमाल की दर बढ़ाने के लिए घरेलू विनिर्माण पर अधिक जोर देने की बात कही गई है। कोलियर्स ने कहा, ‘‘धीमी प्रगति और 2024 में अनुमानित 20 लाख वार्षिक ईवी बिक्री को देखते हुए इसकी संभावना कम ही दिख रही है कि हम 2025-2030 तक औसत वार्षिक बिक्री में कुल मिलाकर छह गुना वृद्धि देख सकें।’’

(पीटीआई/भाषा के इनपुट के साथ)

Latest Business News





Source link

2045110cookie-check2030 तक भारत में 8 करोड़ EV का टार्गेट, 3.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगी कंपनियां
Artical

Comments are closed.

इन लोगों को टमाटर खाने से हो सकता है नुकसान, बिगाड़ सकता है हेल्थ कंडीशन्स     |     Smart Hydration for All: Tetra Pak’s Ready-To-Drink ORS Distribution Drive Marks World ORS Day     |     Bihar News: Inauguration Of Buddha Samyak Darshan Museum Cum Memorial Stupa In Vaishali, Cm Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live     |     27.20 Lakh Rupees Stolen From Account After Downloading Apk File – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sit Will Investigate The Freedom Fighter Successor Certificate Fraud Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Cabinet Passed Art And Culture Scheme Hauslon Ki Udaan – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Truck Full Of Fake Fertilizer Seized In Raisen, Fertilizer Samples Found Substandard In Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Karauli News: शावकों को जन्म देने के बाद सड़क पर नजर आई मादा तेंदुआ, करौली-मंडरायल रोड पर घूमते दिखे दो लैपर्ड     |     Young Man Jumped From The Third Floor Of Kalpna Medical College – Amar Ujala Hindi News Live     |     Now Conversations Will Be Held In Local Dialect In Himachal Schools, Special Activities For Half An Hour – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088