Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Two people killed, 150 rescued as heavy rains batter MP's Guna An Encounter Took Place Between Bathinda Police And Criminals In Gudar Dhandi Village Of Guruharsahaye, Five Arrested With Three Pistols - Amar Ujala Hindi News Live India among 12 countries carrying out 'transnational repression': UK parl panel | India News Bihar News : How To Find Name In Draft Voter List 2025 Download Bihar Sir Check Status Of Enumeration Form - Amar Ujala Hindi News Live Bareilly weather: बरेली में बारिश का सिलसिला जारी, जानें अगले दो दिन के मौसम का हाल Uttarakhand Panchayat Election Result 2025 Live Updates Counting Today Panchayat Chunav News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: पांच करोड़ रुपये की ठगी में तमिल अभिनेता एस श्रीनिवासन गिरफ्तार Damoh News: तेंदूखेड़ा में आई बाढ़ से लोगों के सामने खाने का संकट, नहीं बची सामग्री, कलेक्टर ने की मदद की अपील Jaipur News: High Court Slams Over Waterlogging, Seeks Response From Cs - Amar Ujala Hindi News Live Himachal : फर्जी दस्तावेजों से लोन देने पर पूर्व बैंक मैनेजर समेत पांच को कारावास, पीएनबी ढालपुर शाखा का मामला

21 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, धर्म न्यूज़


Horoscope Rashifal 21 July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 21 जुलाई 2024 को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से सभी कार्यों में अपार सफलता मिलती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सूर्यदेव की कृपा से जीवन के हर कार्य में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 21 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 21 जुलाई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस भरपूर होगा। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। रिलेशनशिप की प्रॉब्लम को दूर करने में सफल होंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी-सी भी लापरवाही न बरतें।

वृषभ राशि : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। बड़े अमाउंट में किसी को धन उधार न दें। करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। कुछ जातकों को आज अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वालों की लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। लव लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। हालांकि, आज साथी से पास्ट के इश्यूज को ज्यादा डिस्कस न करें। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। हर कार्य के सुखद परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। हालांकि, धन का प्रबंधन होशियारी से करें। सोच-समझकर पैसे निवेश करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। लव, करियर, प्रेम और व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। सिंगल जातकों की ऑफिस इवेंट, फैमिली फंक्शन या ट्रैवलिंग के दौरान किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। अपने करियर गोल्स के प्रति महत्वकांक्षी नजर आएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आज हर कार्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों।

सिंह राशि : आज सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। साथी से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में संकोच न करें। आज सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी नए व्यक्ति की एंट्री होगी। रिलेशनशिप की गलतफहमी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में क्रिएटिव नजर आएंगे। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे। हालांकि, ऑफिस पॉलिटिक्स के शिकार हो सकते हैं। इसलिए अपने काम पर फोकस करें। सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज आप प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने में सफल होंगे, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले होशियारी से लें। किसी को बड़े अमाउंट में पैसे उधार न दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी।

कन्या राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। इसलिए आज साथी से ऐसी कोई बात न कहें, जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ाने की कोशिश करें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसरों पर नजर रखें। आज आपको आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करना एक अच्छा विकल्प साबित होगा। अपने सेहत पर ध्यान दें। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें।

तुला राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में काफी प्रॉडक्टिव नजर आएंगे। हालांकि, पर्सनल लाइफ पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। आज साथी के इमोशन्स को लेकर थोड़ा सेंसिटिव रहें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। बच्चों को खेलते समय चोट-चपेट लग सकती है। एल्कोहल और तंबाकू के सेवन से परहेज करें। हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। लव लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। हालांकि, कुछ लोगों को साथी से धन को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। आज सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से प्रपोजल मिल सकता है। मैरिड लोगों को ऑफिस रोमांस से कोसों दूर रहना चाहिए। यह वैवाहिक जीवन में दिक्कतें बढ़ा सकता है। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज आपको पुरानी प्रॉपर्टी बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। कुछ लोगों को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। व्यापार में विस्तार होगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

धनु राशि : आज धनु राशि वालों के जीवन में कई सकारात्म बदलाव होंगे। प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा, लेकिन अहंकार रिश्ते की डोर कमजोर कर सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। टीम मेंबर्स के सपोर्ट से करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। पैसों को लेकर चल रही दिक्कतें दूर होंगी। आज आफ दान-पुण्य के कार्यों के लिए धन खर्च कर सकते हैं। सेहत पर ज्यादा ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

मकर राशि : आज का दिन बेहद खास रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगी। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आज साथी से अपनी फीलिंग्स को खुलकर शेयर करें। रिलेशनशिप के पास्ट इश्यूज के बारे में ज्यादा डिस्कस न करें। इससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। हालांकि, इससे करियर ग्रोथ के चांसेस भी बढ़ेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी डिस्टर्बेंस रहेगी,लेकिन शाम तक कई सोर्स से पैसे आएंगे। ऑयली और जंक फूड के सेवन से परहेज करें। हेल्दी डाइट लें और अपने सेहत पर ध्यान दें।

कुंभ राशि : आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा,लेकिन दिन की शुरुआत में साथी से अनबन हो सकती है। क्रश को प्रपोज करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। हालांकि, आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। सोच-समझकर धन खर्च करें। आय में वृद्धि के नए अवसरों पर नजर रखें। स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। जंक फूड का सेवन न करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे।

मीन राशि : आज मीन राशि वालों को हर कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। कुछ जातक पार्टनर संग वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। रिलेशनशिप में पास्ट इश्यूज को डिस्कस करने से बचें। ऑफिस मैनेजमेंट में अपनी अच्छी छवि बनाए रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। आज आपको व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रह सकता है। यात्रा के दौरान मेडिकल किट जरूर साथ रखें।



Source link

1235980cookie-check21 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, धर्म न्यूज़
Artical

Comments are closed.

Two people killed, 150 rescued as heavy rains batter MP’s Guna     |     An Encounter Took Place Between Bathinda Police And Criminals In Gudar Dhandi Village Of Guruharsahaye, Five Arrested With Three Pistols – Amar Ujala Hindi News Live     |     India among 12 countries carrying out ‘transnational repression’: UK parl panel | India News     |     Bihar News : How To Find Name In Draft Voter List 2025 Download Bihar Sir Check Status Of Enumeration Form – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bareilly weather: बरेली में बारिश का सिलसिला जारी, जानें अगले दो दिन के मौसम का हाल     |     Uttarakhand Panchayat Election Result 2025 Live Updates Counting Today Panchayat Chunav News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: पांच करोड़ रुपये की ठगी में तमिल अभिनेता एस श्रीनिवासन गिरफ्तार     |     Damoh News: तेंदूखेड़ा में आई बाढ़ से लोगों के सामने खाने का संकट, नहीं बची सामग्री, कलेक्टर ने की मदद की अपील     |     Jaipur News: High Court Slams Over Waterlogging, Seeks Response From Cs – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal : फर्जी दस्तावेजों से लोन देने पर पूर्व बैंक मैनेजर समेत पांच को कारावास, पीएनबी ढालपुर शाखा का मामला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088