हिसार: हरियाणा नगर निकाय चुनाव परिणामों से असंतुष्ट आम आदमी पार्टी ने तुंरत ही पश्चिमी जोन की इकाइयां भंग कर दी हैं। पार्टी ने पश्चिमी जोन के जिला, विधानसभा स्तर के संगठन की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। साथ ही 22 नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है।नए पदाधिकारियों में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उत्तरी हरियाणा संयोजक त्रिता सरवारा को बनाया गया है। पश्चिमी हरियाणा का कार्यकारी संयोजक कुलदीप गदराना सहित 4 प्रदेश सह संगठन मंत्री, 4 खेल प्रकोष्ठ, दो संस्कृति प्रकोष्ठ और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की है।आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई सूचीआप का दावा- प्रदर्शन बेहतरआम आदमी पार्टी इस्माइलाबाद नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर काबिज हुई है। आप ने दावा किया है कि हम पहली बार चुनाव लड़े और 10.3 प्रतिशत मत हासिल हुए, जबकि 8 साल में सत्ता में बैठी भाजपा का इतना बुरा हाल है कि वह 26 प्रतिशत वोट और जजपा को 3.8 प्रतिशत वोट मिले हैं। पार्टी ने कहा कि हम 1 नगर पालिका जीते हैं। 30 वार्ड में पार्षदों ने जीत हासिल की। 5 नगर पालिका, परिषद में नजदीकी मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे।

Comments are closed.