Aligarh Nagar Nigam:एक क्लिक पर पता लगेगा, कहां है नगर निगम की संपत्ति – Aligarh Municipal Corporation Records Will Be Digital उत्तरप्रदेश By Charanjeet Singh On Nov 21, 2023 🔊 ख़बर सुनें अलीगढ़ नगर निगम – फोटो : साेशल मीडिया यह भी पढ़ें …जब पंडिताई करने ऋषिकेश आए थे कैलाश खेर, गंगा घाटों पर… Jun 20, 2023 उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर सामाने आया बड़ा अपडेट, केदारनाथ… Jun 21, 2023 विस्तार नगर निगम की संपत्तियों का अब डिजिटलीकरण होगा। अब जरूरत नहीं पड़ेगी कि संपत्तियों की फाइल को निकलवाने के लिए ज्यादा समय लग जाए। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा है कि नगर निगम की संपत्तियों के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा। यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं नगर निगम में 20 नए वार्ड जुड़े हैं, जिससे उसकी संपत्तियां भी बढ़ गईं। इनके ब्योरे को सुरक्षित रखने के लिए ऑनलाइन रखा जाएगा। अभी तक संपत्तियों का रिकॉर्ड फाइलों में रखा जाता था। जब इन फाइलों की जरूरत महसूस होती थी, तब उनकों ढूंढने में बहुत समय लग जाता था। अब संपत्तियों के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा। बस एक क्लिक पर किसी भी संपत्ति का ब्योरा कभी भी देखा जा सकेगा। डिजिटलीकरण का काम स्मार्ट सिटी की टीम ने शुरू कर दिया है। नगर निगम की संपत्तियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। जमीन का रिकार्ड ऑनलाइन होगा। संपत्तियों के रिकोर्ड को अपलोड कराया जाएगा। दो माह में इसे लागू किया जाएगा। नगर निगम की संपत्ति को डिजिटल करने से गड़बड़ी होने की संभावना भी कम होगी। Source link Like224 Dislike28 22116500cookie-checkAligarh Nagar Nigam:एक क्लिक पर पता लगेगा, कहां है नगर निगम की संपत्ति – Aligarh Municipal Corporation Records Will Be Digitalyes
Comments are closed.