Guru Nanak Jayanti 2023 Kab Hai and guru nanak dev ji 10 anmol vachan people should must read धार्मिक By Charanjeet Singh On Nov 21, 2023 🔊 ख़बर सुनें यह भी पढ़ें Fatehabad News:होटल के केबिन में सिरसा के युवक-युवती ने खाया… Aug 23, 2023 Politics:‘खाएं किसी का गाएं किसी का मत करना’, महंगाई राहत… May 6, 2023 ऐप पर पढ़ें Guru Nanak Jayanti 2023 Date: सिख धर्म के लोगों के लिए गुरु पूरब या प्रकाश पर्व का बड़ा महत्व है। इस दिन सिख धर्म के संस्थापक गुर नानक देव जी का जन्मदिन मनाया जाता है। हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। इस दिन गुरुद्वारे में भजन और कीर्तन का आयोजन होता है और लोग गुरुद्वारा जाकर मत्था टेकते हैं। इस साल 27 नवंबर 2023 को गुरुनानक जयंती मनाई जाएगी। गुरुनानक देव जी ने समाज में धर्म, नैतिकता और मानवता की सीख दी। प्रकाश पर्व के अवसर पर आइए पढ़ते हैं नानकदेव जी के अनमोल वचन… गुरुनानक देव के अनमोल विचार: 1.अहंकार, ईर्ष्या, लालच, लोभ मनुष्य को मनुष्य नहीं रहने देते हैं। ऐसे में इनसे दूर रहना चाहिए। 2.अपनी कमाई का दसवां हिस्सा परोपकार के लिए और अपने समय का दसवां हिस्सा प्रभु सिमरन या ईश्वर की भक्ति में लगाना चाहिए। 3.सदा तनावमुक्त होकर अपने कार्य को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए। 4. ईश्वर एक है और हर जगह मौजूद है। सदैव एक ही ईश्वर की उपासना करो। ईश्वर सब जगह उपस्थित हैं। ईश्वर की भक्ति करने वालों को किसी बात का भय नहीं रहता है। 5.किसी को धन या कोई अन्य मदद की जरूरत हो, तो हमें कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए। 6.लोगों को प्रेम, एकता, समानता, भाईचारा और आध्यात्मिक ज्योति का संदेश देना चाहिए। 7.धन को जेब तक ही सीमित रखना चाहिए। उसे हृदय में जगह नहीं देनी चाहिए। 8. सत्या और न्याय की राह पर चलें और अच्छे कर्मों का पालन करें। 9.मेहनत और सच्चाई से गरीबों और जरुरतमंदों की मदद करना चाहिए। 10.सत्य को जानना हर एक चीज से बड़ा है और उससे भी बड़ा है सच्चाई से जीना। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। Source link Like224 Dislike28 22117100cookie-checkGuru Nanak Jayanti 2023 Kab Hai and guru nanak dev ji 10 anmol vachan people should must readyes
Comments are closed.