पीलीभीत: पीलीभीत में प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर जहर खा लिया। जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे बीतने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते एक महीने पहले पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके चलते उसने जहर खा लिया।शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत की रहने वाली युवती ने पूरनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले रेहान नाम के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद एसपी को तहरीर दी थी। एसपी के आदेश के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया था।पीड़िता के जहर खाने के बाद एसपी अस्पताल पहुंचे।तहरीर देने के बाद नहीं हुई थी कार्रवाईआरोपी की गिरफ्तारी न होने से परेशान पीड़िता ने गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर जहर खा लिया। जिसके बाद पीड़िता को पुलिसकर्मी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। पूरे मामले की जानकारी मिलने पर पीलीभीत के एसपी दिनेश पी जिला अस्पताल पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर निर्देश जारी किए।जहर खाई तो 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को पकड़ादुष्कर्म पीड़िता के जहर खाने के बाद कोतवाली थाना पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने 24 घंटे बीतने से पहले ही दबिश देकर आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ रियान द्वारा न्यायालय में जारी की गई अंतरिम जमानत की अर्जी भी खारिज हो गई है। मामले पर जानकारी देते हुए शहर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया है आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Comments are closed.