2400 Vocational Teachers Of Govt Schools On Strike From Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live हिमाचल प्रदेश By On Nov 3, 2024 यह भी पढ़ें फिरोजपुर में संविधान बचाओ रैली, कांग्रेस के पूर्व विधायक व… May 7, 2025 हाउसफुल-5 की एडवांस बुकिंग शुरू, इस तारीख को सिनेमाघरों में… Jun 1, 2025 {“_id”:”6727063b46e999c798021715″,”slug”:”2400-vocational-teachers-of-govt-schools-on-strike-from-tomorrow-2024-11-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल: सरकारी स्कूलों के 2400 वोकेशनल शिक्षक कल से हड़ताल पर, जानें वजह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 10:44 AM IST सरकारी स्कूलों में सोमवार से वोकेशनल शिक्षा ठप हो जाएगी। वेतन एरियर नहीं मिलने पर सभी 2400 व्यावसायिक शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। वोकेशनल शिक्षक करेंगे हड़ताल(सांकेतिक) – फोटो : संवाद विस्तार हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सोमवार से वोकेशनल शिक्षा ठप हो जाएगी। वेतन एरियर नहीं मिलने पर सभी 2400 व्यावसायिक शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। वह मांगें पूरी होने तक सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। वोकेशनल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्वनी डटवालिया और शिमला के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि कंपनियों के तुगलकी फरमानों से व्यावसायिक शिक्षक परेशान हैं। कंपनियां सरकार के आदेशों को भी दरकिनार कर रही हैं। सरकार ने कंपनियों को आदेश जारी किए थे कि 20 अक्तूबर तक व्यावसायिक शिक्षकों का एरियर जारी कर दिया जाना चाहिए। उसके बावजूद भी अभी दो कंपनियों ने एरियर जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ये कंपनियां मनमाने ढंग से वेतन प्रदान करती हैं, इसकी कोई समय अवधि भी तय नहीं है। इसके विरोधस्वरूप शिक्षकों ने चार नवंबर से हड़ताल करने का फैसला लिया है। Source link Like0 Dislike0 18215600cookie-check2400 Vocational Teachers Of Govt Schools On Strike From Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.