Horoscope Venus Transit Shukra Rashifal : शुक्र ग्रह वक्त-वक्त पर चाल बदलते रहते हैं, जो अपने साथ शुभ और अशुभ परिणाम साथ लेकर आते हैं। कुछ ही दिनों में शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध की राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। सिंह राशि से कन्या राशि तक का सफर शुक्र जल्द ही तय करने वाले हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 24 अगस्त की रात 1 बजकर 24 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव भी पड़ेगा। आइए जानते हैं कन्या राशि में शुक्र के प्रवेश करने से किन राशियों की किस्मत सोने की तरह चमकने वाली है-
लव राशिफल: 21 अगस्त को मेष, तुला, सिंह वालों का होगा ब्रेकअप या बढ़ेगा रोमांस
वृषभ राशि
शुक्र का कन्या राशि में गोचर करना वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का कन्या गोचर लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।
मकर राशि
शुक्र का कन्या राशि गोचर मकर राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशियली आप स्टेबल रहने वाले हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.