Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Uncle Did Dirty Work With 11 Year Old Girl In Gaya; Girl Admitted In Hospital In Critical Conditio - Amar Ujala Hindi News Live Ayodhya Ram Mandir The Idol Of Ram Darbar Is Carved On A 40-year-old Marble Stone - Amar Ujala Hindi News Live Ganga Dussehra Snan: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी...हाईवे पर लगा जाम Delhi News: कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ पांच Councillors Staged A Sit-in Outside The Council Office Over Corruption - Agar Malwa News Rajasthan Monsoon Update: Heavy Rain In Jaipur Since Morning, Orange Alert For Heavy Rain In Many Districts - Amar Ujala Hindi News Live Serious Signs Of Climate Change In Himachal Plants Are Shifting From Higher Altitudes - Amar Ujala Hindi News Live RCB फैंस को मिला बड़ा तोहफा, अब खुलकर मना सकेंगे जीत का जश्न, विक्ट्री परेड को लेकर आया बड़ा अपडेट कश्मीर की लड़की कैसे बनीं टीवी की दुनिया की क्वीन, कैंसर से जंग के बीच हिंदू बॉयफ्रेंड से रचाई शादी Realme 15 5G: रियलमी ला रहा 6300mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

255 रन बनाकर इस धाकड़ खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा


Shubham Khajuria - India TV Hindi

Image Source : TWITTER/BCCI
शुभम खजूरिया

भारतीय घरेलू क्रिकेट का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2024-25 का 11 अक्टूबर से आगाज हो चुका है। रणजी ट्रॉफी का ये 90वां संस्करण है जिसमें 38 टीमें शिरकत कर रही हैं। सभी 38 टीमों को दो कैटेगिरी में बांटा गया है। एलीट कैटेगिरी में 32 टीमें हैं जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है, जबकि प्लेट कैटेगिरी में 6 टीमें शामिल हैं। एलीट ग्रुप-ए के एक मुकाबलें में जम्मू-कश्मीर की टीम का मुकाबला महाराष्ट्र की टीम से हो रहा है। इस मैच के दूसरे दिन एक बल्लेबाज ने बड़ा कीर्तिमान रच दिया है।

दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने दूसरे दिन चायकाल तक 5 विकेट 449 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।  जम्मू -कश्मीर को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में 29 साल के बल्लेबाज का बड़ा हाथ रहा जिसने शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए बड़ा कीर्तिमान रच दिया। इस बल्लेबाज का नाम है शुभम खजूरिया जिसने 24 चौके और 4 छक्कों की मदद से 312 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दोहरे शतक के साथ ही 22 साल का लंबा सूखा समाप्त हो गया। 

22 साल बाद हुआ बड़ा करिश्मा

जम्मू-कश्मीर के इतिहास में 22 साल बाद कोई बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक बनाने में कामयाब हुआ है। इससे पहले आखिरी बार 2002 में अश्वनी गुप्ता ने जमशेदपुर में बिहार के खिलाफ नाबाद 203 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के 22 साल बाद बीत जाने के बाद अब शुभम खजूरिया ने दोहरा शतक जड़ा है। 

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में जम्मू-कश्मीर के लिए सिर्फ 3 ही बल्लेबाज दोहरे शतक लगा पाए हैं जिनमें अश्वनी गुप्ता, कवलजीत सिंह और अब शुभम खजूरिया का नाम शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की ओर से रणजी ट्रॉफी के इतिहास में लगा ये चौथा दोहरा शतक है। अश्वनी गुप्ता के नाम रणजी में 2 दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। शुभम खजूरिया अंततः 353 गेंदों पर 255 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 29 चौके और आठ छक्के जड़े।

रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • अश्वनी गुप्ता – ऊना में हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध नाबाद 210 रन, 1995
  • कवलजीत सिंह – दिल्ली में सर्विसेज के विरुद्ध 206 रन, 2001
  • अश्वनी गुप्ता – जमशेदपुर में बिहार के विरुद्ध नाबाद 203 रन, 2002

यह भी पढ़ें:

 

 

Latest Cricket News





Source link

1687980cookie-check255 रन बनाकर इस धाकड़ खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Uncle Did Dirty Work With 11 Year Old Girl In Gaya; Girl Admitted In Hospital In Critical Conditio – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ayodhya Ram Mandir The Idol Of Ram Darbar Is Carved On A 40-year-old Marble Stone – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ganga Dussehra Snan: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी…हाईवे पर लगा जाम     |     Delhi News: कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ पांच     |     Councillors Staged A Sit-in Outside The Council Office Over Corruption – Agar Malwa News     |     Rajasthan Monsoon Update: Heavy Rain In Jaipur Since Morning, Orange Alert For Heavy Rain In Many Districts – Amar Ujala Hindi News Live     |     Serious Signs Of Climate Change In Himachal Plants Are Shifting From Higher Altitudes – Amar Ujala Hindi News Live     |     RCB फैंस को मिला बड़ा तोहफा, अब खुलकर मना सकेंगे जीत का जश्न, विक्ट्री परेड को लेकर आया बड़ा अपडेट     |     कश्मीर की लड़की कैसे बनीं टीवी की दुनिया की क्वीन, कैंसर से जंग के बीच हिंदू बॉयफ्रेंड से रचाई शादी     |     Realme 15 5G: रियलमी ला रहा 6300mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088