Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

292 रनों की साझेदारी करके स्मृति-शेफाली ने रचा इतिहास, पाकिस्तानी प्लेयर्स का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा


Shafali Verma Smriti Mandhana- India TV Hindi

Image Source : GETTY
Shafali Verma Smriti Mandhana

Smriti Mandhana Shafali Verma Opening Partnerhship: भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। मैच में भारतीय टीम की ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया है। मैच में दोनों ही प्लेयर्स ने शतक लगाए और बड़ी पारियां खेलीं। इन दोनों प्लेयर्स ने पाकिस्तानी महिला टीम का 20 साल पुराना एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की दमदार बल्लेबाजी

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की और मैच में शतक लगाए। इन प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 292 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर दी। जो महिला टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर दी है। इससे पहले महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी टीम के प्लेयर्स के नाम था। पाकिस्तानी महिला टीम की ओपनर्स किरन बलूच और साजिदा शाह ने साल 2004 में टेस्ट क्रिकेट में 241 रनों की साझेदारी की थी। अब 20 साल बाद भारत की ओपनर्स ने इनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। महिला टेस्ट क्रिकेट में मंधाना और शेफाली की जोड़ी पहली ऐसी ओपनिंग जोड़ी बन गई है, जिसने 250 प्लस रनों की साझेदारी की है।  

महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने वाली प्लेयर्स: 

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा- 292 रन

किरन बलूच और साजिदा शाह- 241 रन

कैरोलीन एटकिन्स और अरन ब्रिंडल- 200 रन

भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

स्मृति मंधाना मैच में 149 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक लगाया है। जबकि शेफाली वर्मा 141 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इन प्लेयर्स की बैटिंग के आगे साउथ अफ्रीका की गेंदबाज टिक नहीं पाईं। इन प्लेयर्स ने भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है। पिछला रिकॉर्ड 275 रन था। पूनम राउत और तिरुष कामिनी के नाम था, जो उन्होंने साल 2014 में बनाया था। 

सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने वाली भारतीय महिला प्लेयर्स: 

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा- 292 रन

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा- 167 रन

गुंजन बनर्जी और संध्या अग्रवाल- 153 रन

अंजू जैन और चंद्रकांता कौल- 132 रन

यह भी पढ़ें: 

रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को चुनौती

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच कोई भी जीते फाइनल, इतिहास रचा जाना तय; पहली बार होगा ये करिश्मा

Latest Cricket News





Source link

1094560cookie-check292 रनों की साझेदारी करके स्मृति-शेफाली ने रचा इतिहास, पाकिस्तानी प्लेयर्स का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा
Artical

Comments are closed.

Indore: A Big Dumper Overturned On A Car On Indore Bypass, One Dead, Two Seriously Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: Kk Vishnoi Says I Have Built My House With White Money, Hanuman Beniwal Has No Right To Speak – Amar Ujala Hindi News Live – Jaipur:kk विश्नोई का बेनीवाल पर तीखा हमला, कहा     |     Himachal Students Will Be Able To Do Many Courses Including Mba In Agri-business Management – Amar Ujala Hindi News Live     |     साई सुदर्शन का बहुत बड़ा ​कीर्तिमान, सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त     |     Kaziranga cheers as 2 tiger cubs are sighted | India News     |     Bihar News Rajgir First Meeting Of Bihar Sports University Working Council Concluded Mou Was Signed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Life Imprisonment To The Accused Of Murdering A Shopkeeper – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Fda Alert In Tourism Season Licenses Of Three Dhabas Suspended Notice Issued To One – Amar Ujala Hindi News Live     |     Samadhan Online: Cm Directly Heard The Cases Of 14 Districts, Took Action Against The Culprits – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur: Most Wanted Terrorist Firoz Arrested In Nimbahera Rdx Case Of 2022, Nia Team Reached Jaipur Via Tonk – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088