हेडलाइंस
Mp Weather Today:मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा Mp, पारा 39°c के पार, 40 डिग्री पार पहुंचने के आसार - Mp Weather Today: In Early March, The Mp Started Heating Up, With Temperatures Crossing 39°c And ... सूर्यकुमार यादव बनाम मिचेल सेंटनर, कैसे हैं दोनों कप्तानों के रिकॉर्ड, फाइनल से पहले जान लीजिए जिस डर से Toxic ने पीछे खींचे कदम, उसके सामने क्यों रणबांकुरे बनकर मैदान में डटी है Dhurandhar 2, वजह जानकर कहेंगे- स्मार्ट मूव Samsung का बड़ा दांव, तीन डिस्प्ले वाले Flip फोन की तैयारी, पेटेंट हुआ लीक कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मिलावटी गुड़ का सेवन? FSSAI ने बताया गुड़ की शुद्धता पहचानने का तरीका दिल्ली में बनकर तैयार हुआ देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर, 8 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन; 3 और रूट का करेंगे शिलान्यास मोगा में सरपंच की भरे बाजार गोली मारकर हत्या Parliament Budget Session: BJP, Congress issue whip for MPs as Lok Sabha likely to take up notice against Speaker Om Birla | India News India Beat England T20 World Cup 2026 Semifinal Muzaffarpur Celebration Team India Final Entry - Bihar News - Bihar:टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, लोगों ने मनाया जश्न… पटाखे फूटे, उड़ी गुलाल, क... यूपी:ईरान युद्ध के चलते बेपटरी हुई विमान सेवा, आठ उड़ानें हुईं रद्द; 450 से ज्यादा लोगों ने रद्द कराए टिकट - Up: Air Services Disrupted Due To Iran War, Eight Flights Cancelled; Over 450 People Cancel...

3 राज्यों में किया करोड़ों का GST घोटाला; हरियाणा सरकार को लगाया 3 करोड़ का चूना

पानीपत: हरियाणा के करनाल जिले की क्राइम ब्रांच ने एक नकली CA को गिरफ्तार किया है। शॉर्प माइंडेड आरोपी से पूछताछ में तीन राज्यों में फैले जीएसटी के मकड़जाल का खुलासा हुआ है। अपराधी ने फर्जी सीए बनकर दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल को टारगेट बनाया और करोड़ों का GST घोटाला किया।आरोपी ने अकेले हरियाणा में पिछले 4 साल में 15 करोड़ की फर्जी बिलिंग करके प्रदेश सरकार को 3 करोड़ का चूना लगाया है। बाकी दोनों राज्यों को भी इसी तरह करोड़ों की चपत लगाई है। आरोपी इतने शातिराना तरीके से फर्जीवाड़ा कर रहा था कि GST/CGST के सामने फर्जीवाड़ा तो आ रहा था, मगर आरोपी का पता नहीं लग पा रहा था।अब करनाल क्राइम ब्रांच के ASP अमित दहिया के नेतृत्व में टीम ने परत दर परत खोलते हुए आरोपी को पानीपत-करनाल नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।पहले VAT टैक्स में की धांधली, फिर बना नकली CAमिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला पुनीत श्योंकर(40) पिछले कई सालों से दिल्ली के करोल बाग में एक कार्यालय संचालित करके CA बनकर काम कर रहा था। उसने 2005 में बीकॉम की थी। इसके बाद वह किसी सीए के पास रहकर काम सीखने लगा, जहां उसने अपने ही तरीके से VAT टैक्स में दलाली व चोरी करना सीखी।2015 तक उसने वैट में दलाली करके खूब पैसा कमाया। इसके बाद वह लोगों को अपने आप को सीए बताने लगा। 2017 में GST शुरू हुई। उसने जीएसटी को भी अपना कमाई का बड़ा जरिया बनाने की ठानी। पहले उसने जीएसटी समझी और फिर 2018-2019 में उसने जीएसटी में फर्जीवाड़ा शुरू किया।उसने गरीब व अनपढ़ लोगों को गैस सिलिंडर दिलवाने, नौकरी लगवाने, विदेश भेजने, अनाज दिलवाने समेत अन्य कई तरह के प्रलोभन दिए। उसने उनके दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो ली। इन दस्तावेजों के आधार पर उसने सैंकड़ों फर्जी फर्में खोलीं और इनमें बिलिंग करने लगा।हरियाणा के चार जिलों में खोली 40 फर्जी फर्मेंआरोपी ने अकेले हरियाणा में इस तरह की 40 फर्में खोलीं। हरियाणा के 4 जिलों यमुनानगर, पानीपत, रोहतक और कैथल को मुख्यत: अपना निशाना बनाया। पानीपत में करीब 7 फर्में थीं। इन जिलों के व्यापारियों को अपने झांसे में फंसाया। उसने कम-ज्यादा बिलिंग का लालच दिया।जिस माल पर अधिकतम 5% जीएसटी लगनी थी, उसी माल की सप्लाई की। जिस पर 12, 18 व 28% जीएसटी लगनी थी, उनकी सिर्फ बिलिंग की गई। इसके बाद वह दिल्ली स्थित एक निजी बैंक अकाउंट में जीएसटी रिफंड क्लेम क्रेडिट लेता था। इस तरह से इसने हरियाणा में 15 करोड़ की बिलिंग करके 3 करोड़ की फर्जी जीएसटी बिलिंग का रिफंड ले लिया।हिमाचल प्रदेश ने भी किया था तलब, मगर वहां से बच निकला आरोपीआरोपी के खिलाफ करीब साढ़े 3 साल पहले हरियाणा के यमुनानगर में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में जीएसटी टीम अपने स्तर पर लगातार जांच करके उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी। जीएसटी टीम को लगता था कि उनके पास अनेक तथ्य हैं और वे आरोपी तक जल्द व जरूर पहुंचेंगे।मगर शातिर ने अपने बचाव में अनेकों तरह के हथकंडे अपनाए हुए थे, जिससे वह बच जाता था। हालंकि एक बार हिमाचल प्रदेश सरकार आरोपी तक जरूर पहुंच गई थी। आरोपी को तलब भी किया गया था, मगर वहां वह अधिकारियों को अपनी बातों में उलझा कर खुद को बिल्कुल सही साबित कर आया था।हरियाणा में साढ़े तीन साल तक जीएसटी टीम ने जांच की। सफलता हाथ न लगने पर सरकार को बताया, जिसके बाद सरकार ने केस की पैरवी करनाल क्राइम ब्रांच को सौंपी।पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आयाकरनाल ब्रांच के एएसपी अमित दहिया ने बताया कि उनके पास करनाल, पानीपत, सोनीपत का चार्ज है। केस की जांच उनकी टीम को मिली। टीम ने शुरूआत से जांच की। मेल आईडी से लेकर IP एड्रेस, बिलिंग लोकेशन, खाता धारकों के पते, खातों में दिए गए नंबरों की लोकेशन, ओटीपी जनरेट होने की जगह, पोर्टल बिल आदि तक को सर्विलांस पर लिया।जांच में बड़ा तथ्य सामने आया कि आरोपी ने अपनी फर्म बूटन के नाम से रजिस्ट्रर्ड करवाई हुई थी, जिसमें सिर्फ धागा संबंधित काम होना था। मगर उसने इस फर्म से कपड़े के अलावा लोहा, बैट्री, तेल आदि के भी बिल काटे और जीएसटी की बड़ी चोरी की। धोखा देने के लिए दिल्ली के निजी बैंक में किसी अन्य के दस्तावेजों पर खाता खुलवाया हुआ था।कुछ संदिग्ध नंबर भी टीम को मिले, जिन्हें सर्विलांस पर लगाया गया। इन सभी तथ्यों के आधार पर आरोपी को पहली बार पकड़ा गया है।

707280cookie-check3 राज्यों में किया करोड़ों का GST घोटाला; हरियाणा सरकार को लगाया 3 करोड़ का चूना
Artical

Comments are closed.

Mp Weather Today:मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा Mp, पारा 39°c के पार, 40 डिग्री पार पहुंचने के आसार – Mp Weather Today: In Early March, The Mp Started Heating Up, With Temperatures Crossing 39°c And Likely To Cro     |     सूर्यकुमार यादव बनाम मिचेल सेंटनर, कैसे हैं दोनों कप्तानों के रिकॉर्ड, फाइनल से पहले जान लीजिए     |     जिस डर से Toxic ने पीछे खींचे कदम, उसके सामने क्यों रणबांकुरे बनकर मैदान में डटी है Dhurandhar 2, वजह जानकर कहेंगे- स्मार्ट मूव     |     Samsung का बड़ा दांव, तीन डिस्प्ले वाले Flip फोन की तैयारी, पेटेंट हुआ लीक     |     कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मिलावटी गुड़ का सेवन? FSSAI ने बताया गुड़ की शुद्धता पहचानने का तरीका     |     दिल्ली में बनकर तैयार हुआ देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर, 8 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन; 3 और रूट का करेंगे शिलान्यास     |     मोगा में सरपंच की भरे बाजार गोली मारकर हत्या     |     Parliament Budget Session: BJP, Congress issue whip for MPs as Lok Sabha likely to take up notice against Speaker Om Birla | India News     |     India Beat England T20 World Cup 2026 Semifinal Muzaffarpur Celebration Team India Final Entry – Bihar News – Bihar:टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, लोगों ने मनाया जश्न… पटाखे फूटे, उड़ी गुलाल, कहा     |     यूपी:ईरान युद्ध के चलते बेपटरी हुई विमान सेवा, आठ उड़ानें हुईं रद्द; 450 से ज्यादा लोगों ने रद्द कराए टिकट – Up: Air Services Disrupted Due To Iran War, Eight Flights Cancelled; Over 450 People Cancel Tickets     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088