आगरा: तेल माफिया मेनाजुद्दीन और उसके बेटों के मकान पर ताला लग गयाआगरा में चर्चित तेल माफिया और उसके दो बेटों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है।पुलिस ने तीनों की 2 करोड़ 79 लाख की संपत्ति कुर्क की है। एसपी सिटी के अनुसार अवैध रूप से पैसा कमाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।जानकारी के अनुसार आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में नकली मोबिल ऑयल बनाने का काम सालों से चलता रहा है। बीते वर्ष पुलिस ने सख्ती की थी। तत्कालीन सीओ विकास जायसवाल ने इन लोगों पर शिकंजा कसा था। पुलिस की सख्ती के बाद तेल माफियाओं ने आस – पास के क्षेत्रों में अपने ठिकाने बना लिए थे।एसपी सिटी विकास कुमार की मौजूदगी में हुई मुनादीपुलिस ने थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में दो अवैध मोबिल ऑयल बनाने की फैक्ट्रियों में छापा मारकर भारी मात्रा में नकली ऑयल और अन्य सामान बरामद किया था। तेल माफियाओं को काला तेल देने वाले व्यापारी समेत 11 लोगों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी।सोमवार को गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी की अनुमति के बाद तेल माफिया मेनाजुद्दीन उसके बेटे शानू और निक्की के 3 मकानों, 9 बैंक खातों और 5 दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया गया। मुनादी के साथ मकान पर नोटिस चस्पा किये गए और ताल डालकर सील लगाई गई।एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार आरोपी काफी समय से नकली तेल बनाने का काम करते थे। इनपर पहले से 5 मुकदमे दर्ज हैं। इनकी कुल 2 करोड़ 79 लाख की संपत्ति कुर्क हुई है। जो भी लोग इस तरह गत काम कर संपत्ति अर्जित कर रहे हैं, वो समझ लें कि पुलिस उनके खिलाफ भी जरूर कार्रवाई करेगी।

Comments are closed.