Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'फैजल और सरदार खान का बाप', एक्टर जिसे गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद मिली गुमनामी, अब बदली किस्मत तो खरीदा 10 करोड़ी आशियाना OnePlus 13s भारत में लॉन्च, iPhone की बाहशाहत को खतरा, कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार फीचर्स Pakistan Spy Jasbeer Family Left Home A Luxurious Mansion Is Being Built In Village Youtube Channel - Amar Ujala Hindi News Live तुलसी के पौधे में दिख रहे कीड़े? फ्रिज से निकालें ये 1 चीज, मिनटों में गायब हो जाएंगे मिलीबग CoinSwitch Sets New Standard in Derivatives Trading with Crypto Options Launching at Lowest Fees Bihar: चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, मुजफ्फरपुर केस पर सरकार को घेरा; तीन मांगें भी सामने रखीं Accidents On Ganga Dussehra Seven Devotees Drowned At Different Ghats In Budaun - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand: कांग्रेस संगठन के मुद्दों पर शीर्ष नेताओं के साथ बनेगी रणनीति, दिल्ली में आज होगी बैठक Jnu Replaced Vice Chancellor With Kulguru, Student Union Protested - Amar Ujala Hindi News Live The Case Of Beating Of Journalists Escalated, Supreme Court Issues Notice To Mp Government - Bhind News

3 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल, धर्म न्यूज़


Horoscope Rashifal 3 September 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 3 सितंबर, के दिन मंगलवार है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी के पूजन से सुख-संपदा में वृद्धि होती है और भय, रोग, कष्ट आदि भी दूर होते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 3 सितंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और सेहत के मामले में अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। दिन खत्म होने तक नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें क्योंकि मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और कुछ नई स्किल्स सीखने में टाइम इन्वेस्ट करने के लिए यह अच्छा दिन होगा।

वृषभ राशि वाले आज अच्छे प्रॉफिट की उम्मीद कर सकते हैं। अहंकारी न होने का प्रयास करें। आपकी कड़ी मेहनत आपको प्रमोशन दिला सकती है। कारोबार फलेगा-फूलेगा। नया कार्यभार मिलने की भी बड़ी संभावना है। आपको आज सीनियर्स के साथ सावधानी बरतने की जरूरत है, हो सकता है आप पॉलिटिक्स का शिकार हो जाएं। सुझावों के प्रति खुले रहें, भले ही वे आपके जूनियर्स से ही क्यों न आए हों। 

मिथुन राशि के जातकों आज ऑयली फूड से दूरी बनाएं। आपके काम की तारीफ होगी। व्यवसायी अपने काम का विस्तार करेंगे और अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे। यह एक सपने के सच होने जैसा दिन साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको खासतौर पर अपने स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आज का दिन कुल मिलकर शुभ साबित हो सकता है।

कर्क राशि वालों आज आपकी सेहत और लव लाइफ नॉर्मल रहेगी। अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। बिजनेस करने वाले लोगों को आर्थिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है। कुछ नुकसान होने की भी संभावना है। फिटनेस पर ध्यान दें। आज आपको पॉजिटिव एटीट्यूड मेन्टेन करना चाहिए। तनाव से दूर रहें। आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ सकते हैं। 

सिंह राशि के जातकों को आज परिवार के किसी सदस्य से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आर्थिक स्थिति उम्मीद के मुताबिक रहेगी लेकिन कुछ अप्रत्याशित खर्चे चीजें बिगाड़ सकते हैं। आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन अंत नॉर्मल रहेगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके काम करने की स्पीड को धीमा कर सकती हैं। इसलिए तनाव से बचने के लिए सेल्फ केयर पर फोकस करें। आप मनमुताबिक परिणाम नहीं पा सकेंगे।

कन्या राशि के लोगों आपके खर्चे बढ़ सकते हैं आज। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों में मतभेद हो सकता है। आज करियर में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। हाइड्रेटेड रहें और लाइफ में बैलेंस बनाने पर फोकस करें। आपको अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। शाम तक आपको कुछ राहत मिलने की संभावना है।

तुला के जातकों के लिए विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा और आप अच्छे मुनाफे की भी उम्मीद कर सकते हैं। आज आपको तारीफ मिल सकती है। इंकम बढ़ाने और प्रमोशन पाने के लिए आपको पूरे लगन के साथ ऑफिस के टास्क कंप्लीट करने चाहिए। आर्थिक रूप से यह एक अच्छा दिन है। करियर के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। 

वृश्चिक राशि वालों आज व्यवसायियों को दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल्स को प्यार का अनुभव हो सकता है। कुछ योजनाएं गलत साबित हो सकती हैं और इसका भार आप पर भी आ सकता है। सलह यह रहेगी कि सावधान रहें। केवल वही जिम्मेदारियां लें, जिनके बारे में आप कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं। जैसे-जैसे दिन गुजरेगा सिचूऐशन बेहतर होगी। 

धनु के जातकों को आज प्रॉफिट उम्मीद से कम होगा। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। दफ्तर में टिके रहने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। धैर्य रखने की कोशिश करें। व्यवसायियों को स्टाफ से जुड़ी प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने सहकर्मियों के साथ बातचीत करते दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर राशि वालों आज के दिन नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए। बिजनेस करने वाले कुछ लोग अपना पार्टनर बदलना चाह रहे होंगे। लाइफ में प्रॉब्लम आना नॉर्मल है। दिन की शुरुआत में अपने करियर को लेकर आप स्ट्रगल कर सकते हैं। काम का प्रेशर ज्यादा महसूस होगा। हिम्मत न हारें और पॉजिटिव रहने की कोशिश करें। 

कुंभ राशि के जातकों कारोबार से जुड़े लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। लाइफ पार्टनर के साथ कनेक्शन को स्ट्रांग बनाने के लिए आप डेट पर जा सकते हैं।  कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिससे आपकी प्लानिंग पूरी होने में देरी हो सकती है। प्रोडक्टिविटी आज रोज के मुकाबले नॉर्मल से स्लो रहेगी। कॉन्फिडेंस में आपके कमी आ सकती है। सेहत आज अच्छी रहेगी।

मीन राशि वालों को आज पैसों के मामले में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आज खर्चे बढ़ सकते हैं और आपका बजट गड़बड़ा सकता है। कॉन्फिडेंस में कमी हो सकती है। हो सकता है कि आप अपने टारगेट पूरे न कर पाएं। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। आपके सिनीयर्स आप पर बिना किसी वजह के प्रेशर डाल सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 



Source link

1431880cookie-check3 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल, धर्म न्यूज़
Artical

Comments are closed.

‘फैजल और सरदार खान का बाप’, एक्टर जिसे गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद मिली गुमनामी, अब बदली किस्मत तो खरीदा 10 करोड़ी आशियाना     |     OnePlus 13s भारत में लॉन्च, iPhone की बाहशाहत को खतरा, कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार फीचर्स     |     Pakistan Spy Jasbeer Family Left Home A Luxurious Mansion Is Being Built In Village Youtube Channel – Amar Ujala Hindi News Live     |     तुलसी के पौधे में दिख रहे कीड़े? फ्रिज से निकालें ये 1 चीज, मिनटों में गायब हो जाएंगे मिलीबग     |     CoinSwitch Sets New Standard in Derivatives Trading with Crypto Options Launching at Lowest Fees     |     Bihar: चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, मुजफ्फरपुर केस पर सरकार को घेरा; तीन मांगें भी सामने रखीं     |     Accidents On Ganga Dussehra Seven Devotees Drowned At Different Ghats In Budaun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: कांग्रेस संगठन के मुद्दों पर शीर्ष नेताओं के साथ बनेगी रणनीति, दिल्ली में आज होगी बैठक     |     Jnu Replaced Vice Chancellor With Kulguru, Student Union Protested – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Case Of Beating Of Journalists Escalated, Supreme Court Issues Notice To Mp Government – Bhind News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088