3 cheap skin care routine that must follow men and women to stay young wrinkle free face स्किन को हमेशा यंग दिखाना चाहते हैं तो इन 3 स्किन केयर रूटीन को जरूर शामिल करें, ब्यूटी टिप्स
स्किन को हमेशा ग्लोइंग और यंग दिखाना चाहते है तो कुछ चीजों को स्किन केयर रूटीन में शामिल जरूर करें। इसमे टोनर, मॉइश्चराइजर जैसी चीजें शामिल ना होकर ये 3 चीजें होती है। जो आपकी स्किन को ज्यादा समय तक यंग दिखाने और उनमे रिंकल पड़ने से रोकती हैं। चेहरे को फेसवॉश की मदद से क्लीन करना तो जरूरी होता है। ये चेहरे से डर्ट हटाने और एक्स्ट्रा ऑयल को दूर करने में हेल्प करता है। इसके अलावा इन 3 चीजों को चेहरे पर लगाएं।
सनस्क्रीन
सनस्क्रीन को सुबह फेसवॉश के बाद चेहरे से लेकर गर्दन तक लगाएं। ये आपके लिए मॉइश्चराजर का भी काम करेगा। धूप से निकलने वाली यूवी रेज से होने वाले नुकसान से बचाने में सनस्क्रीन मदद करता है। यूवी रेज की वजह से स्किन पर एजिंग तेज हो जाती है। इसलिए अगर आप लंबे समय तक स्किन को यंग दिखाना चाहते हैं तो धूप में कम से कम निकलें और सनस्क्रीन लगाने के बाद ही निकलें।
रेटिनॉल बेस्ड क्रीम
रेटिनॉल एक तरह का रेटिनॉएड है जो विटामिन ए से बनता है। ये रेटिनॉल स्किन के अंदर जाता है और फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और स्किन में इलास्टिन और कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से स्किन में हो रही फाइन लाइंस, रिंकल्स और बड़े पोर्स को घटाता है। रेटिनॉल बेस्ड क्रीम को रात को सोने से पहले लगाएं। ये स्किन को यंग बनाए रखने में मदद करेगी।
अंडर आई क्रीम
आंखों के आसपास की स्किन काफी सेंसेटिव और सॉफ्ट होती है। सबसे पहले इस जगह की इलास्टिसिटी खत्म होती है। ऐसे में जरूरी है कि आंखों के आसपास की स्किन का ज्यादा ख्याल रखा जाए। रोजाना अंडर आई क्रीम को आंखों के आसपास जरूर लगाएं। ये आपको यंग दिखाने में मदद करेंगे। रोजाना रात को सोने से पहले अंडर आई क्रीम जरूर लगाएं।

Comments are closed.