50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Nalanda News Police Vehicle Collided With A Bike, 3 People Including A Woman Were Injured - Bihar News UP: जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे, लखनऊ मंडल में लगेंगे सर्वाधिक चार करोड़ पौधे Uttarakhand: वित्त आयोग की टीम से मिले निकाय व पंचायतों के प्रतिनिधि, बोले-सफाई और आपदा के लिए ग्रांट बढ़े Anjali Of Rajgarh Secured 9th Rank In Indian Forest Service Examination Of Union Public Service Commission - Madhya Pradesh News Rajasthan Weather Update: Be Prepared For Severe Heat, Mercury Will Rise Further In Next 48 Hours, Imd Warns - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Pradesh Survey Report For Connecting 1003 Settlements With Roads Approved 103 Are Stuck - Amar Ujala Hindi News Live संजू सैमसन ने रचा इतिहास, IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी 'हेरा फेरी 3' से बाहर हुए परेश रावल, सुनील शेट्टी को लगा धक्का, बोले- 'उनके बिना नहीं बनेगी फिल्म' Google Search हुआ और भी ज्यादा एडवांस, नए AI फीचर्स बदल देंगे सर्च का एक्सपीरियंस International Tea Day: 21 मई के दिन ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस?

31 मेडल के साथ हरियाणा नंबर वन; 21 मेडल के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर

चंडीगढ़: कबड्‌डी में जीत की खुशी मनाती हुई हरियाणा की खिलाड़ी।हरियाणा के पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चौथे दिन 10 गोल्ड सहित 31 मेडलों के साथ हरियाणा पदक तालिका में नंबर एक पर पहुंचा गया है। हरियाणा के खाते में 10 गोल्ड, 8 सिल्वर और 13 कांस्य पदक हैं। महाराष्ट्र भी 9 गोल्ड सहित 21 पदकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कुल 1866 पदकों में 545-545 गोल्ड व सिल्वर तथा 776 कांस्य पदक शामिल हैं।गतका में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। गतका के सिंगल स्टिक टीम इवेंट के अंडर 18 में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इस टीम में इंद्रजीत सिंह, कृष और जशनप्रीत सिंह शामिल थे।गतका के सिंगल स्टिक के इंडिविजुअल पुरुष वर्ग में वारिस प्रीत सिंह ने रजत पदक और महिला वर्ग में अर्जनीत कौर ने रजत पदक हासिल किया।‘बजरंग बली की जय’ उद्घोष के साथ शुरू हुआ मुकाबलालड़कों के वॉलीबॉल के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा व राजस्थान की दोनों टीमों का जोश-उत्साह का शीर्ष वाक्य ‘बजरंग बली की जय’ था। दोनों टीमों को फाइनल में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। 120 मिनट से अधिक समय तक चला वॉलीबॉल का यह मुकाबला शायद खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का अब तक का सबसे अधिक समय तक चलने वाला एक मैच था। 4 सैटों के मैच में अंत में बाजी हरियाणा ने मारी। पहला सेट हरियाणा ने 30-28 अंकों से, दूसरा राजस्थान ने 25-23, तीसरा हरियाणा ने 25-18 से व चौथा 25-23 से जीता। इस प्रकार, अब तक के हुए मैचों में हरियाणा 1063.9 अंकों के साथ फाइनल में पहुंच गया है।हरियाणा और राजस्थान दोनों के खिलाड़ी अभी हाल ही में ईरान में हुई विश्व वॉलीबॉल चैंपयिनशिप में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।ऊषा ने जीता गोल्डराजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर -14 पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम-2021 के भारोतोलन मुकाबले में हरियाणा की लड़कियों ने कमाल करते हुए 55 किलोग्राम भार वर्ग श्रेणी में ऊषा ने 170 किलोग्राम भार उठाकर पहला गोल्ड मेडल जीता। इसी वर्ग में अरूणाचल प्रदेश की बोनी मान्ख्या ने 164 किलोग्राम भार के साथ रजत तथा महाराष्ट्र की साक्षी रणमले ने 159 किलोग्राम भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया। वहीं पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के अंतर्गत लड़कियों के फुटबॉल के मुकाबलों में हरियाणा की टीम ने 3-0 से मिजोरम को हराया। इसी प्रकार लड़कियों के ही एक अन्य मुकाबले में झारखंड ने तमिलनाडू को 6-0 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।चौथे दिन कबड्डी मैच में हरियाणा की लड़कियों ने सबसे पहले फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश को एक तरफा मुकाबले में 50-15 अंकों से हराकर हरियाणा की छोरियों ने कमाल कर दिखाया। इसी प्रकार, लड़कों के कबड्डी मैच में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 41 के मुकाबले 37 अंकों से हराया।कबड्‌डी में भिड़ती लड़कियांयोग में गोल्डहरियाणा के योग खिलाड़ियों ने आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन के अंडर 18 के लड़कों के वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन में लड़कों के अंडर 18 वर्ग में हरियाणा की टीम 120.99 अंकों के साथ प्रथम रही। प्रतियागिता में हरियाणा ने महाराष्ट्र की टीम को पछाड़ दिया।हरियाणा की योगासन टीम में रोहित कुमार, सागर राणा, जीतू, गौरव, प्रभात कुमार शामिल रहे। इस वर्ग में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा, जिसने कुल 118.5 अंक प्राप्त किए और वेस्ट बंगाल ने तीसरा स्थान हासिल किया, जिसके 115.16 अंक हैं। तमिलनाडु 112.54 अंक के साथ चौथे स्थान पर और त्रिपुरा 108.6 अंकों के साथ 5वें स्थान पर रहा।कुश्ती के मुकाबलों में हरियाणा की शानदार शुरुआत61 किलो भार वर्ग में हरियाणा की सविता ने उत्तराखंड की वंशिका गोसाई को 10-0 से हराया। मध्य प्रदेश की रेखा जाट ने गुजरात की मीनाबेन पटेल को 10-2 से हराया, जबकि दिल्ली की निकिता ने हिमाचल प्रदेश की खुशी ठाकुर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं बैडमिंटन के एकल मुकाबले में थॉमस कप में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने अपना पहला मुकाबला जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।अंडर 18 के गर्ल्स वर्ग में प्रीति ने कांस्य पदक जीताहरियाणा की थांग ता की खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। थांग ता की प्रतियोगिता में अंडर-18 के गर्ल्स वर्ग में हरियाणा की प्रीति ने कांस्य पदक जीता है। इस वर्ग में मणिपुर की कोंजेंगबम थाजा चानू ने गोल्ड जीता, जबकि जम्मू एवं कश्मीर की सायरा जहूर ने सिल्वर पदक जीता।

557840cookie-check31 मेडल के साथ हरियाणा नंबर वन; 21 मेडल के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर
Artical

Comments are closed.

Nalanda News Police Vehicle Collided With A Bike, 3 People Including A Woman Were Injured – Bihar News     |     UP: जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे, लखनऊ मंडल में लगेंगे सर्वाधिक चार करोड़ पौधे     |     Uttarakhand: वित्त आयोग की टीम से मिले निकाय व पंचायतों के प्रतिनिधि, बोले-सफाई और आपदा के लिए ग्रांट बढ़े     |     Anjali Of Rajgarh Secured 9th Rank In Indian Forest Service Examination Of Union Public Service Commission – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Weather Update: Be Prepared For Severe Heat, Mercury Will Rise Further In Next 48 Hours, Imd Warns – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Pradesh Survey Report For Connecting 1003 Settlements With Roads Approved 103 Are Stuck – Amar Ujala Hindi News Live     |     संजू सैमसन ने रचा इतिहास, IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी     |     ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर हुए परेश रावल, सुनील शेट्टी को लगा धक्का, बोले- ‘उनके बिना नहीं बनेगी फिल्म’     |     Google Search हुआ और भी ज्यादा एडवांस, नए AI फीचर्स बदल देंगे सर्च का एक्सपीरियंस     |     International Tea Day: 21 मई के दिन ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088