31 मई से बढ़ेगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, शुक्र बदलेंगे चाल, करेंगे गोचर, जीवन में आएगा भूचाल, होगा नुकसान, बढ़ेगा खर्च, रहें सतर्क
असुरों के गुरु शुक्र को धन, संपत्ति, ऐश्वर्य, प्रेम, वैवाहिक जीवन इत्यादि का कारक माना जाता है। कुंडली में इनकी (Shukra Gochar 2025) स्थिति कमजोर होने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। विवाहित जीवन और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी होती हैं। मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती। इस ग्रह की शुभ स्थिति किसी भी व्यक्ति को धनवान बन सकती है।
धन के दाता शुक्र समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं। 31 मई को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। किसी के लिए यह शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होगा। कुछ लोगों के लिए यह समय कठिन होने वाला है। उनके जीवन में नकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पैसों से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 29 जून तक सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानें किन लोगों पर शुक्र के इस चाल का बुरा प्रभाव पड़ेगा?
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय मुश्किलों से भरा हो सकता है। आंखों से जुड़ी बीमारी सता सकती है। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। धन हानि की संभावनाएं हैं। खर्चों पर काबू रखें। किसी भी वाद-विवाद में न पड़ने की कोशिश करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल देखने को मिलेगी।
कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। किसी को भी उधार देने की गलती न करें। वरना आपका पैसा अटक सकता है। निवेश के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। भूमि या संपत्ति को बेचने के लिए भी यह समय शुभ नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र में शत्रु पक्ष आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। मान-सम्मान में भी कमी आएगी। वाद विवाद से बचने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि के जातकों को भी इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती हैं। अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। इस दौरान छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। कार्य क्षेत्र में भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सफलता की राह में कई बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)
