Weekly Horoscope 29 July to 4 August: 29 जुलाई 2024, सोमवार को नया सप्ताह शुरू होगा। इस दिन सावन का दूसरा सोमवार भी है। सावन का महीना शिवजी को प्रिय है। इस महीने में कई ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन होगा, जिसका शुभ असर कुछ राशियों पर पड़ेगा। 29 जुलाई से 4 अगस्त तक कुछ राशि वालों के करियर में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है। लेकिन शनि आपके रास्ते में कुछ परेशानियां भी ला सकता है। इस अवधि में आपको आर्थिक उन्नति मिलने के योग हैं। लव लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। पढ़ें 29 जुलाई से 4 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल-
1. मेष राशि- इस सप्ताह आप पर धन वर्षा हो सकती है। करियर में आपको अच्छे लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह अवधि लाभकारी रहने वाली है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
2. वृश्चिक राशि- यह आपके करियर के लिए बहुत अनुकूल समय हो सकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर, यह सकारात्मक गति लाने वाला समय साबित होगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति अनुकूल होने के कारण आपको धन लाभ हो सकता है। आपको अपने परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आप अपनी योग्यता साबित करने में सफल रहेंगे।
3. तुला राशि- कार्यस्थल पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह एक अच्छा सप्ताह होगा। आपके काम से उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। इस समय में किसी भी प्रकार का कर्ज न लें। इस सप्ताह आपको किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि घबराहट और चिड़चिड़ापन आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब रहेगा।
4. कुंभ राशि- आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे इसलिए आपको अपने करियर में सफलता मिलने का बढ़िया मौका मिलेगा। अगर आप व्यवसाय कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको लाभ उठाने के अवसर मिल सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।
5. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियां हो सकती हैं लेकिन समय के साथ स्थिति अनुकूल होती जाएगी। आपको अपने करियर में एक बड़े सुधार की ओर ले जाएगा। आप व्यवसाय में हैं तो व्यवसाय में वृद्धि होगी। आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे। धन का आगमन होगा। आपकी सेहत पहले से अच्छी होगी। रिश्तों में सुधार होना तय है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.