Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

4 ऐसे संकेत, जो बताएंगे गलत पार्टनर के साथ रिलेशनशिप निभा रहे हैं आप


Signs you have chosen the wrong partner- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Signs you have chosen the wrong partner

अगर आपने सही पार्टनर के साथ शादी करने का फैसला किया तो आपकी जिंदगी संवर सकती है। लेकिन अगर आपसे पार्टनर चुनने में किसी भी तरह की चूक हो गई तो आपकी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद हो सकती है। अगर आपको अपने पार्टनर के अंदर इस तरह की आदतें दिखाई दे रही हैं, तो इन्हें नजरअंदाज करने की गलती आगे चलकर आपके मेंटल पीस पर भारी पड़ सकती है। आइए कुछ ऐसी आदतों के बारे में जानते हैं, जिन्हें नोटिस करते ही आप पता लगा सकते हैं कि आपने अपने लिए गलत पार्टनर चुन लिया है।

झूठ बोलने की आदत

अगर आपका पार्टनर आपसे सच्चा प्यार करता है, तो आपसे कभी भी झूठ नहीं बोलेगा। वहीं, अगर आपका पार्टनर आपसे झूठ बोलकर आपका भरोसा तोड़ता है, तो समझ जाइए कि वो आगे चलकर एक अच्छा जीवन साथी नहीं बन पाएगा। किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है और जब आपके रिलेशनशिप में भरोसा ही नहीं बचेगा, तब आपके रिश्ते की गाड़ी लंबा सफर तय नहीं कर पाएगी।

बेइज्जती करना

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि आपका पार्टनर आपकी बात-बात पर बेइज्जती करता है और आपका सम्मान नहीं करता है? अगर हां, तो इस पार्टनर से दूरी बना लेने में ही समझदारी है। जो शख्स आपकी इज्जत नहीं करता, उसके साथ जिंदगी बिताने का फैसला लेना सही नहीं है।

एकतरफा एफर्ट्स

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप ही अपने पार्टनर से बातचीत करने के लिए एफर्ट्स डाल रहे हैं या फिर सिर्फ आप ही उससे मिलने में इंटरेस्ट दिखा रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। आपको बता दें कि आपके एकतरफा एफर्ट्स डालने से आपका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाएगा। अगर आपका पार्टनर इस रिश्ते में बिल्कुल भी एफर्ट्स नहीं डाल रहा है, तो इस रिलेशनशिप को निभाने का कोई मतलब नहीं है।

ईगो को रिश्ते के बीच में लाना

क्या आपका पार्टनर भी छोटी-छोटी बातों में अपनी ईगो को बीच में लेकर आता है? जिस शख्स के लिए, आपसे या फिर रिश्ते से बढ़कर ईगो है, उसके साथ रिश्ता निभाने का फैसला लेकर आपको पछताना पड़ सकता है।

आपको भी अपने पार्टनर के अंदर दिखाई देने वाले इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए वरना आपको हमेशा सुकून की कमी महसूस होती रहेगी।

 

Latest Lifestyle News





Source link

1668330cookie-check4 ऐसे संकेत, जो बताएंगे गलत पार्टनर के साथ रिलेशनशिप निभा रहे हैं आप
Artical

Comments are closed.

Bettiah Bihar News Mother Child Death Due To Negligence Of Doctor Police Investigation Today News In Hindi – Bihar News     |     Woman Murdered By Slitting Her Throat In Bareilly See Photos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Roorkee Crime E-rickshaw Driver Brutally Murdered Head Crushed With Stone Body Found Wrapped In Foil – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Air Quality Remains In Poor Category Aqi Recorded 278 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: One Inch Of Rain Fell In Indore At Night, Temperature Was Four Degrees Below Normal – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rbse 10th 12th Result 2025 Date Live Updates Rajasthan Board Result Kab Ayega Check Date Time Direct Link – Amar Ujala Hindi News Live     |     सोनीपत में युवक की हत्या: नुकीले हथियार से किया हमला, खेत में मिला शव; पुलिस ने पेचकस और कटर बरामद     |     Himachal It And Scrap Business Shown In Gst No Stock Or Record On The Spot Notice Issued – Amar Ujala Hindi News Live     |     India-Pakistan row: Army confirms no DGMO-level talks today, says ‘no expiry date’ of ceasefire | India News     |     पापा मैने विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड की एग्जाम क्लियर कर ली… इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़, जानिए क्या है पूरा मामला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088