Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Tikamgarh Sister Demands Justice For Brothers Murder Sits On Dharna - Madhya Pradesh News Rajasthan: A Wave Of Faith Swelled In Khatu Dham On Nirjala Ekadashi, Temple Administration Banned Vip Darshan - Amar Ujala Hindi News Live दिव्यांग दरिंदा: बच्चियों को बनाता था शिकार... यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो बना करता था सोशल मीडिया पर अपलोड Himachal: High Court Appoints Rsm As Mediator In Wild Flower Hall Case - Amar Ujala Hindi News Live India A vs England Lions Live streaming: कैसे लाइव देख पाएंगे मुकाबला, ये रहा आसान तरीका हाउसफुल-5 के हीरो डिनो मोरिया के घर पर ईडी की रेड, बांद्रा इलाके में जांच कर रही टीम, जानें क्या है पूरा मामला RBI का फैसला आते ही बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 783 और निफ्टी में 268 अंकों की जोरदार उछाल IPL का फाइनल जीतने के बाद कमरे में पहुंचकर इस खिलाड़ी ने किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज, जानिए फिर क्या हुआ! Asian Paints and St+art India Foundation Mark World Caring Day with 'Project Udaan' Top Legal Experts Stress Interdisciplinary Law for Modern Challenges at SGT University Conclave

4 रन बनाकर भी कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले पहले बल्लेबाज बने


Virat Kohli- India TV Hindi

Image Source : AP
विराट कोहली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन न्यूजीलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। रवींद्र जडेजा ने 5 वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट अपनी झोली में डाले। 

न्यूजीलैंड के स्कोर के जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में संभलकर खेलना शुरू किया लेकिन एक बार फिर सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने निराश किया। रोहित 7वें ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। रोहित ने सिर्फ 18 रनों का योगदान दिया। रोहित के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल भी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जायसवाल के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज डक पर आउट हो गए। 

बैक टू बैक 2 बल्लेबाजों के आउट होने से टीम इंडिया प्रैशर में आ गई जिसको कम करने के लिए विराट कोहली मैदान पर आए लेकिन सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वह बहुत ही अनलकी रहे। सिंगल चुराने के चक्कर में कोहली रन आउट हो गए। कोहली भले ही 4 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 2 बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर लिए। दरअसल, कोहली जैसे ही मैदान पर उतरे तो उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी 600 पारी पूरी कर ली। इस तरह वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 पारी खेलने वाले पहले एक्टिव क्रिकेटर बन गए। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले एक्टिव क्रिकेटर

  • 600 – विराट कोहली 
  • 518 – मुश्फिकुर रहीम 
  • 518 – रोहित शर्मा 
  • 491 – शाकिब अल हसन 
  • 470 – एंजेलो मैथ्यूज

कोहली सिर्फ तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने 600 इंटरनेशनल पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने भारत की तरफ से ये बड़ा कारनामा किया था। यही नहीं, वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के आठवें क्रिकेटर बन गए हैं। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर

  • सचिन तेंदुलकर- 782
  • राहुल द्रविड़- 605
  • विराट कोहली- 600
  • एमएस धोनी- 526
  • रोहित शर्मा- 518

यही नहीं, विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इससे पहले सचिन के नाम 600 पारियों में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड था। कोहली दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 600 पारियों के बाद 27 हजार से ज्यादा रन बनाने का बड़ा कारनामा किया है। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 पारियों के बाद बनाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 27133 – विराट कोहली* 
  • 26020 – सचिन तेंदुलकर 
  • 25386 – रिकी पोंटिंग 
  • 25212 – जैक कैलिस 
  • 24884 – कुमार संगकारा 
  • 24097 – राहुल द्रविड़ 
  • 21815 – महेला जयवर्धने 
  • 19917 – सनथ जयसूर्या

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: विकेट के लिए तरस गए आर अश्विन, लेकिन फिर भी बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

रोहित और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने रचा कीर्तिमान, मुंबई में 49 साल बाद बना नया इतिहास

Latest Cricket News





Source link

1812720cookie-check4 रन बनाकर भी कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Artical

Comments are closed.

Tikamgarh Sister Demands Justice For Brothers Murder Sits On Dharna – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan: A Wave Of Faith Swelled In Khatu Dham On Nirjala Ekadashi, Temple Administration Banned Vip Darshan – Amar Ujala Hindi News Live     |     दिव्यांग दरिंदा: बच्चियों को बनाता था शिकार… यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो बना करता था सोशल मीडिया पर अपलोड     |     Himachal: High Court Appoints Rsm As Mediator In Wild Flower Hall Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     India A vs England Lions Live streaming: कैसे लाइव देख पाएंगे मुकाबला, ये रहा आसान तरीका     |     हाउसफुल-5 के हीरो डिनो मोरिया के घर पर ईडी की रेड, बांद्रा इलाके में जांच कर रही टीम, जानें क्या है पूरा मामला     |     RBI का फैसला आते ही बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 783 और निफ्टी में 268 अंकों की जोरदार उछाल     |     IPL का फाइनल जीतने के बाद कमरे में पहुंचकर इस खिलाड़ी ने किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज, जानिए फिर क्या हुआ!     |     Asian Paints and St+art India Foundation Mark World Caring Day with ‘Project Udaan’     |     Top Legal Experts Stress Interdisciplinary Law for Modern Challenges at SGT University Conclave     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088