हेडलाइंस
Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें - Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Ku... Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा - Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners ... Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos - Madhya Pradesh News Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत - Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52 मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन - High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा 'Devotion etched in our consciousness': PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News

5 सालों में सीवर की सफाई में 347 सफाई कर्मियों की मौत, नमस्ते योजना से घटेगा जान का जोखिम

नई दिल्ली । पिछले 5 सालों के दौरान भारत में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 347 लोगों की मौत हुई है, इनमें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली में 40 फीसदी मौतें हुई हैं। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 2017 में 92, 2018 में 67, 2019 में 116, 2020 में 19, 2021 में 36 और 2022 में 17 मौतें सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दर्ज की गई है।
आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा राज्यसभा को बताया कि उत्तर प्रदेश में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 47, तमिलनाडु में 43 और दिल्ली में 42 श्रमिकों की मौत हुई है। कौशल किशोर ने बताया कि हरियाणा में 36 मौतें, महाराष्ट्र में 30, गुजरात में 28, कर्नाटक में 26, पश्चिम बंगाल में 19, पंजाब में 14 और राजस्थान में 13 मौतें हुई हैं। राजधानी दिल्ली में 2017 में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान मारे गए लोगों की संख्या 13 रही। सन 2018 में 11, सन 2019 में 10 और 2020 और 2021 में चार-चार लोगों ने अपनी जान गंवाई। भारत में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई हाथ से करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि केंद्र सरकार ने ‘नेशनल एक्शन प्लान फॉर मैकेनाइज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना तैयार की है। इस योजना का उद्देश्य ऐसी मौतों की संख्या को शून्य पर लाना है। यह योजना पेयजल और स्वच्छता विभाग भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार और आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की एक संयुक्त परियोजना है। राज्य मंत्री कौशल किशोर ने नमस्ते योजना के उद्देश्य के बारे में भी बताया।
कौशल किशोर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नमस्ते योजना का उद्देश्य भारत में सफाई कार्य से होने वाले मौतों की संख्या को शून्य पर लाना है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि सभी तरह के सफाई कार्य प्रशिक्षित वर्कर द्वारा कराया जाए। इसके साथ ही सभी सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों के पास वैकल्पिक काम का भी ऑप्शन होगा।

703180cookie-check5 सालों में सीवर की सफाई में 347 सफाई कर्मियों की मौत, नमस्ते योजना से घटेगा जान का जोखिम
Artical

Comments are closed.

Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें – Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Kumar     |     Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा – Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners Summoned     |     Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत – Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52     |     मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन – High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case     |     तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका     |     रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई     |     खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला     |     फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा     |     ‘Devotion etched in our consciousness’: PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088