अमृतसर: अमृतसर स्थित दुर्ग्याणा मंदिर।पंजाब के अमृतसर जिले में दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी का चुनाव 7 साल बाद आज रविवार को होने जा रहा है। 4 मुख्य पदों पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। शाम 5 बजे तक चुनाव प्रक्रिया चलेगी। इस बार चुनाव खास हैं, क्योंकि कई चीजें यहां इस साल पहली बार होने जा रही हैं। पहली बार बैलेट पेपर से वोटिंग हो रही है। पहली बार एक महिला प्रत्याशी प्रधान पद के लिए मैदान में उतरी हैं।4 मुख्य पदों पर इस साल मुकाबला कड़ा है। पहले तो सिर्फ हाथ खड़े करके प्रधान चुन लिया जाता था, लेकिन इस बार सदस्य मत का प्रयोग करने जा रहे हैं। दुर्ग्याणा कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर के 1530 सदस्य हैं, जिनमें 250 की डेथ हो चुकी और 150 के करीब दूसरे राज्यों व विदेशों में बसे हैं। 1100 के करीब मत आज डाले जाएंगे। चारों पदों पर वोटरों को कंफ्यूजन न हो, इसके लिए पर्चियां व बॉक्स अलग-अलग रंग के बनाए गए हैं।सुरक्षा के इंतजाम पूरेचुनाव शांतिपूर्वक व सही ढंग से हों, इसके लिए 100 के करीब पुलिस कर्मियों को वर्दी व सिविल ड्रेस में तैनात किया गया है। सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू होगी और शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। वोटर को अपना सरकारी आईडी कार्ड साथ लाना होगा। कोशिश रहेगी कि शाम 8 बजे से पहले चारों पदों के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए जाएं।प्रधान पद के लिएबॉक्स व पर्ची केसरी रंग की है।मैदान में लक्ष्मीकांता चावला, अजय कपूर और रमेशचंद्र शर्मा।महासचिव पद के लिएबॉक्स व पर्ची पीले रंग की।मैदान में राजीव जोशी, अरुण खन्ना और शरत सेखड़ी।..

Comments are closed.