Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
पहले से लगे FASTag में Annual Pass कैसे होगा एक्टिवेट? यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस Goldy Brar Vs Lawrence Bishnoi: Goldy Brar And Lawrence Bishnoi Separated, Formed A Gang With Rohit Godara - Amar Ujala Hindi News Live Bihar: Minor Girl Raped In A Hotel, Dies During Treatment, Three Youths Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Moradabad: Water Level Of Ramganga Increased, Wooden Bridge Submerged... Traffic Affected - Amar Ujala Hindi News Live Kedarnath Video Viral On Social Media Fight Between Parking Staff And Passengers Five People Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Khandwa News: 600 Students Practiced Yoga On International Yoga Day, - Khandwa News Rajasthan में जोरदार बारिश, कई जिलों में सड़कें जलमग्न..देखें वीडियो Hp Rajya Chayan Aayog: Age Relaxation Applicable In Tgt Recruitment, Cbt Marks Fixed, Revised Notification Iss - Amar Ujala Hindi News Live अंग्रेज कप्तान के इस फैसले पर उठे बड़े सवाल, दिग्गज ने नहीं बख्शा; बुरी तरह से फटकारा क्या आपने नोटिस किया? होटल रूम में नहीं मिलती घड़ी, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

5 बुरी आदतें जो आपकी जिंदगी को तबाह कर सकती हैं, आज से ही करें सुधार

Dangerous Habits

Dangerous Habits: अगर कोई व्यक्ति अपनी बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतें अपनाता है तो वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। सफलता पाने के लिए सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता होती है और उसके लिए कुछ आदतों को छोड़ना बेहद जरूरी होता है।

एक सफल व्यक्ति के पास भी दिन के 24 घंटे होते हैं तो वही एक असफल व्यक्ति के पास भी दिन के 24 घंटे ही होते हैं। लेकिन फर्क सिर्फ आदतों का होता है, साथ ही साथ समय के इस्तेमाल करने के तरीके का फर्क होता है। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सफल बनना चाहते हैं, तो कौन-कौन सी आदतें हैं जो आपको अपनानी चाहिए या फिर कौन-कौन सी बुरी आदतें हैं जिन्हें आपको छोड़ना चाहिए, उनके बारे में आज हम जानेंगे, तो चलिए जानते हैं।

उत्साह में गलत काम करना

जब इंसान ज्यादा उत्साहित होकर कुछ गलत करता है, तो उसे तुरंत तो मजा आ सकता है। लेकिन ऐसा करना उसे गलत रास्ते पर ले जाता है। यह काम उसे देर सबेर परेशानी में डाल सकता है। जब हम उत्साह में आकर बिना सोचे समझे कुछ करते हैं, तो हम अपनी नैतिकता और सही रास्ते को भूल सकते हैं। इसलिए हमेशा सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए, ताकि भविष्य में पछताना न पड़े और हम सही रास्ते पर चल सकें।

हमेशा खुद की तारीफ करना

जो लोग हमेशा अपनी तारीफ करते रहते हैं, वह अक्सर अपनी कमियों और गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे लोग यह नहीं समझ पाते की खुद की तारीफ करना उन्हें असल में नुकसान पहुंचा सकता है। जब इंसान खुद को सही मानता है और अपनी गलतियों पर ध्यान नहीं देता है, तो वह भ्रमित हो जाता है और धीरे-धीरे बर्बादी की ओर बढ़ने लगता है। इसलिए हमेशा अपने कार्यों और अपने व्यवहार का ईमानदारी से मूल्यांकन करना चाहिए ताकि हम सही दिशा में आगे बढ़ सकें।

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना

क्रोध एक ऐसी भावना है, जो अगर किसी इंसान को बार-बार घेर ले, तो उसकी सोच और निर्णयों को गलत दिशा में ले जा सकती है। जब कोई व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करता है, तो वह अपने अंदर की शांति खो देता है और बहुत जल्दी गलत फैसले लेने लगता है। क्रोध से न सिर्फ रिश्ते खराब होते हैं, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है।

असमर्थ लोगों को नुकसान पहुंचाना

असमर्थ लोगों को नुकसान पहुंचाना न केवल गलत है, बल्कि यह क्रूरता का उदाहरण भी है। कई लोग अपने अहंकार के चलते कमजोर और असमर्थ लोगों को दबाने की कोशिश करते हैं, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक नुकसान होता है। ऐसा करना इंसानियत के खिलाफ है और यह केवल खुद के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी हानिकारक है। जो लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं वह जल्दी बर्बादी की ओर बढ़ते हैं।

अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करना

अपनी ताकत का गलत तरीके से इस्तेमाल करना किसी भी इंसान के लिए ठीक नहीं होता है। जब कोई व्यक्ति अपने से कमजोर लोगों पर अपनी ताकत का दिखावा करता है तो वह न केवल दूसरों के प्रति क्रूरता दिखता है बल्कि खुद के लिए भी बुरा कर रहा होता है। दूसरों की मदद करना और उनकी परिस्थितियों को समझना इंसानियत की पहचान है, लेकिन अगर कोई अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करता है तो वह जल्द ही बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ता है।

 

1990180cookie-check5 बुरी आदतें जो आपकी जिंदगी को तबाह कर सकती हैं, आज से ही करें सुधार
Artical

Comments are closed.

पहले से लगे FASTag में Annual Pass कैसे होगा एक्टिवेट? यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस     |     Goldy Brar Vs Lawrence Bishnoi: Goldy Brar And Lawrence Bishnoi Separated, Formed A Gang With Rohit Godara – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bihar: Minor Girl Raped In A Hotel, Dies During Treatment, Three Youths Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Moradabad: Water Level Of Ramganga Increased, Wooden Bridge Submerged… Traffic Affected – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kedarnath Video Viral On Social Media Fight Between Parking Staff And Passengers Five People Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Khandwa News: 600 Students Practiced Yoga On International Yoga Day, – Khandwa News     |     Rajasthan में जोरदार बारिश, कई जिलों में सड़कें जलमग्न..देखें वीडियो     |     Hp Rajya Chayan Aayog: Age Relaxation Applicable In Tgt Recruitment, Cbt Marks Fixed, Revised Notification Iss – Amar Ujala Hindi News Live     |     अंग्रेज कप्तान के इस फैसले पर उठे बड़े सवाल, दिग्गज ने नहीं बख्शा; बुरी तरह से फटकारा     |     क्या आपने नोटिस किया? होटल रूम में नहीं मिलती घड़ी, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088