मुख्यमंत्री चौहान ने न्यायाधिपति माहेश्वरी की माताजी के निधन पर श्रद्धसुमन अर्पित किये राज्य By Charanjeet Singh On May 21, 2022 🔊 ख़बर सुनें भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को मुरैना जिले के जौरा पहुँचकर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति श्री जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी की माताजी श्रीमती मोहन प्यारी देवी के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माताजी पुण्यात्मा थी। उन्होंने 97 वर्ष की आयु पूरी की। विवाह के समय भजन गाते हुए उनका वीडियो मैंने देखा है। उनके पुण्य प्रताप से माहेश्वरी परिवार, समाज की सेवा कर रहा है। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं उनके चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल माहेश्वरी परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। यह भी पढ़ें Bihar:कमला नदी का जलस्तर बढ़ने से घनश्यामपुर में फैला बाढ़ का… Aug 13, 2023 Modi government ‘ruining’ PSUs: Mallikarjun… Jun 17, 2023 अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज कंषाना, जौरा विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजेश चावला, कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी सहित अधिकारी और नागरिक मौजूद थे। Like224 Dislike28 5150300cookie-checkमुख्यमंत्री चौहान ने न्यायाधिपति माहेश्वरी की माताजी के निधन पर श्रद्धसुमन अर्पित कियेyes
Comments are closed.