राहुल गांधी जब तक हैं तब तक कांग्रेस खतरे में रहेगी राज्य By Charanjeet Singh On May 21, 2022 🔊 ख़बर सुनें भोपाल | मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब तक वे हैं तब तक कांग्रेस खतरे में रहेगी। कांग्रेस नेता विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं और यह पार्टी का पुराना शगल है। यही राहुल गांधी ने भी किया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विदेश में जाकर राहुल गांधी ही नहीं पूरी कांग्रेस विदेश में भारत को बदनाम करती रही है। कांग्रेस इन्हीं पदचिन्हों पर चलती रहती है। कांग्रेस जब खतरे में होती है तो उसके नेताओं को भारत का संविधान खतरे में नजर आता है। देश को बदनाम करना छोड़कर पार्टी की चिंता करना चाहिए। मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी घेरा और कहा कि जो भी हिंदू देवी देवता के खिलाफ बोलता है उसके समर्थन में वे खड़े हो जाते हैं। वे किसी अन्य धर्म के पक्ष में नहीं बोलते हैं और न ही ये किसी अन्य धर्म के खिलाफ बोलने वाले का समर्थन करते हैं। यह भी पढ़ें Amritsar:बीएसएफ ने गिराया अटारी सीमा से घुसा ड्रोन, धनोए… Apr 27, 2023 पंजाब में ट्रैक्टर से स्टंट दिखाने पर लगी रोक, गुरदासपुर… Oct 31, 2023 Like224 Dislike28 5152100cookie-checkराहुल गांधी जब तक हैं तब तक कांग्रेस खतरे में रहेगीyes
Comments are closed.