सड़क दुर्घटना में सात लोगों की हुई मौत मुख्य समाचार By Charanjeet Singh On May 24, 2022 🔊 ख़बर सुनें आगरा | तेज रफ्तार बोलेरो तथा आटो की भिड़ंत से मंगलवार को कासगंज के पटियाली क्षेत्र में सात लोगों ने दम तोड़ दिया। अशोकपुर के पास बदायूं-मैनपुरी हाई वे की इस दुर्घटना में आठ लोग घायल भी हैं, जिनमें से गंभीर पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख जताने के साथ घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।फर्रुखाबाद जिले के 15-17 लोग आटो में सवार होकर सत्संग में जा रहे थे। इसी दौरान कासगंज के पटियाली क्षेत्र में इनकी आटो को तेज रफतार बोलेरो ने सीधी टककर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में आठ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आटो में सवार होकर लोग सत्संग में जा रहे थे। जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। यह भी पढ़ें BPCL ने किया बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल भराने वाले ग्राहकों को… Nov 14, 2023 Delhi:nia कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के चार लोगों ठहराया… Jul 11, 2023 Like224 Dislike28 5261500cookie-checkसड़क दुर्घटना में सात लोगों की हुई मौतyes
Comments are closed.