पांच साल बाद भारत में कॉन्सर्ट करेंगे जस्टिन बीबर मनोरंजन By Charanjeet Singh On May 24, 2022 🔊 ख़बर सुनें जस्टिन बीबर पॉपुलर सिंगर हैं, जो दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके गाने फैंस बेहद ही चाव के साथ सुनते हैं। भारत में भी जस्टिन बीबर के लाखों फैंस हैं और अब इन फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। जस्टिन बीबर भारत आ रहे हैं और वो भी पूरे पांच साल बाद। वह आखिरी बार साल 2017 में भारत में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, जिसके बाद से ही भारतीय फैंस उनके कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे हैं और अब ये इंतजार भी खत्म हो गया है। यह भी पढ़ें जन शताब्दी से करेली रेलवे स्टेशन उतरे सांसद ने गंदगी देख… Nov 28, 2022 boyfriend girlfriend Funny Jokes majedar chutkule In Hindi Aug 10, 2023 दरअसल, जस्टिन बीबर अपनी अपकमिंग एल्बम ‘जस्टिस’ के प्रमोशन के लिए वर्ल्ड टूर पर निकल चुके हैं। इसी दौरान वह भारत में भी अपनी इस नई एल्बम का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे। वह राजधानी दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगे, जहां पर फैंस अपने पंसदीदा सिंगर के शो का आनंद ले सकते हैं। दिल्ली में यह कॉन्सर्ट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 18 अक्तूबर को होगा। Like224 Dislike28 5262700cookie-checkपांच साल बाद भारत में कॉन्सर्ट करेंगे जस्टिन बीबरyes
Comments are closed.