रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने फिर मिलाया हाथ मनोरंजन By Charanjeet Singh On May 26, 2022 🔊 ख़बर सुनें रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी एक बार फिर स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रहे हैं। ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ की सफलता के बाद दोनों ने ‘सर्कस’ के लिए हाथ मिलाया था। वहीं, अब दोनों एक बार फिर एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर और रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने आगामी प्रोजेक्ट की झलक दिखाई है, जिसने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि यह प्रोजेक्ट क्या हो सकता है।वीडियो शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, ‘यह बस एक झलक है कि कैसे हम एक कमर्शियल की शूटिंग करते हैं। मुझे पता है कि गाड़ियां इसमें भी उड़ रही हैं, लेकिन क्या करें…सीधी काम तो हमें आता ही नहीं।’ वहीं, रणवीर सिंह ने भी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बॉस और बाबा एक बार फिर साथ वापस लौटे हैं।’ यह भी पढ़ें Khargone:लड़की होने से नाराज पिता ने चार माह की बेटी का गला… May 7, 2023 Himachal News:हाटी समुदाय को राष्ट्रपति का तोहफा, जनजातियों… Aug 5, 2023 वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रणवीर बंदूक चला रहे हैं और रोहित उनका मार्गदर्शन करते हुए कह रहे हैं कि आराम से करना। इसके बाद वीडियो में ढेर सारा एक्शन देखने को मिलता है और लिखा आता है, जब उनकी बात आती है तो आप नॉर्मल की उम्मीद नहीं कर सकते। यह एक ब्लॉकबस्टर मसाला एंटरटेनर होना चाहिए। आपको बता दें कि रोहित और रणवीर चिंग्स के एक एड के लिए साथ में आए हैं। Like224 Dislike28 5306800cookie-checkरणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने फिर मिलाया हाथyes
Comments are closed.