ममता बनर्जी सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज की होंगी चांसलर देश By Charanjeet Singh On May 26, 2022 🔊 ख़बर सुनें पश्चिम बंगाल की कैबिनेट ने फैसला किया है कि अब राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के चांसलर गवर्नर नहीं बल्कि मुख्यंत्री होंगी। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्या बसु ने कहा कि इस फैसले को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है और अब विधानसभा में कानून में संशोधन करके इसे लागू किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले राज्य के विश्वविद्यालयों का चांसलर गवर्नर होते थे जो कि कुलपतियों की भी नियुक्ति करते थे।बता दें कि पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच विवाद किसी से छिपा नहीं है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद एक बार फिर राजभवन और राज्य सरकार के बीच वाद-विवाद हो सकता है। इस फैसले को लेकर बात एक साल पहले से ही चल रही थी। राज्य सरकार का कहना था कि राज्यपाल की वजह से विश्विविद्यालयों के कुलपति की नियुक्ति में देरी हो रही है। उनका कहना था कि इन नियुक्तियों में राजनीतिक दखलअंदाजी हो रही है। यह भी पढ़ें Ram Rahim:राम रहीम का निवास गिरा कलशनुमा महल बनवा रहीं… Aug 25, 2023 Rajpura News:राजपुरा में बेरहमी से डॉक्टर की हत्या से सनसनी,… Aug 14, 2023 Like224 Dislike28 5307400cookie-checkममता बनर्जी सभी स्टेट यूनिवर्सिटीज की होंगी चांसलरyes
Comments are closed.